फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The two-day strike, the city increased garbage

दो दिन की हड़ताल, कूड़े से पटा शहर, शिवरात्रि पर गंदगी से गुजरे श्रद्धालु

Tue, 17 Feb 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 17 Feb 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
The two-day strike, the city increased garbage

सफाई कर्मियों की दो दिन की हड़ताल में ही मंडल मुख्यालय बांदा शहर गंदगी से पट गया। मंगलवार को महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं को कूड़ा-करकट से पटी पड़ी सड़कों से होकर मंदिरों का रास्ता तय करना पड़ा।

विज्ञापन


दूसरे दिन शाम नगर पालिका ईओ और सफाई कर्मचारी नेताओं में समझौता वार्ता के बाद हड़ताल खत्म हो गई, लेकिन सफाई बुधवार से ही होगी।

शासनादेश के मुताबिक संविदा कर्मियों को मानदेय और स्थायी कर्मियों को वेतन देने की मुख्य मांग लेकर उत्तर प्रदेश राज्य सफाई मजदूर संघ के आह्वान पर शहर के सभी चार सैकड़ा संविदा और स्थायी सफाई कर्मी सफाई बंद करके हड़ताल पर चले गए थे। नतीजे में शहर में कहीं भी सफाई नहीं हुई। हर सड़क और गली कचरे और गंदगी से पट गई।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं को रास्तों में पड़े कूड़े से होकर गुजरना पड़ा। उधर, मंगलवार को सुबह से ही ईओ वीरेंद्र श्रीवास्तव सफाई कर्मी नेताओं से बातचीत और समझौते के प्रयास में जुट गए। उनके साथ कलेक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी सईद अहमद, एलबीसी रजमोहन प्रसाद और सफाई निरीक्षक हरिशंकर निरंजन भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतत: शाम को सफाई कर्मियों के धरना स्थल अशोक लाट में ईओ और उपरोक्त कर्मचारियों ने सफाई कर्मी नेताओं से बातचीत के बाद लिखित समझौता किया। इसमें सफाई कर्मियों की ओर से प्रांतीय सचिव अनिल भारतीय ने हस्ताक्षर किए। प्रेम हजारिया, देवीदीन, गीता, मुन्नी देवी, मुकेश तांबे आदि शामिल रहे।


अफसरों ने चुप्पी साधी, अध्यक्ष बाहर गईं
बांदा। सफाई कर्मियों की हड़ताल के बावजूद कोई बड़ा अफसर इसे खत्म कराने के प्रयासों में खुलकर नजर नहीं आया। केवल सिटी मजिस्ट्रेट ने सिर्फ मौखिक आदेश दिया। उधर, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद जैन भी जनपद से बाहर बताईं गईं। अन्य जन प्रतिनिधि भी चुप्पी साधे रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed