फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The three youths who lost their lives in the accident danced fiercely a few hours ago.

हादसे में जान गंवाने वाले तीनों युवकों ने चंद घंटे पहले जमकर किया था डांस

Thu, 10 Feb 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
The three youths who lost their lives in the accident danced fiercely a few hours ago.
राजापुर कस्बे में रोते बिलखते व गमगीन मृतकों के परिजन। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
कमासिन/ओरन (बांदा)। दोस्ती का फर्ज निभाने में तीन दोस्तों की जान चली गई। मौत से चंद घंटे पहले इन सभी ने अपने दूल्हे दोस्त के साथ बरात के मंडप में खूब नाचकर मौजमस्ती की थी। उधर, शादी की सारी रस्मों से निपटते ही दूल्हा को दोस्तों की मौत की खबर मिली तो सारी खुशियां काफूर हो गईं।
विज्ञापन

पड़ोसी दोस्त की बरात में सभी छह मित्र अपनी अलग बोलेरो से गए थे। बोलेरो नीरज की थी और वह खुद चला रहा था। हादसे में वह भी चल बसा। परिजनों के मुताबिक, बबेरू में देर रात बरात की रस्में हुईं। सभी छह दोस्त बरात में जमकर नाचे। द्वारचार तक मौज और मस्ती में सराबोर रहे। सजे-धजे वाहन मे बैठा दूल्हा दोस्त अपने दोस्तों को इस तरह खुश देखकर खुद खुश होता रहा।
विज्ञापन

कई लोगों ने डांस कर रहे दोस्तों पर नोट भी लुटाए। वर-वधू के साथ मृतक और घायल दोस्तों ने फोटो खिंचवाए। जयमाल और खानपान आदि की सारी रस्में आधी रात तक चलीं। उसके बाद बोलेरो पर सभी छह दोस्त वापस घर के लिए चल दिए। हादसे में एक साथ तीन मौतों से शादी के घर में भी मायूसी और शोक का माहौल छा गया। उधर, मृतकों के घर में अलग कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक नीरज के बड़े भाई ओम प्रकाश ने बताया कि नीरज सोने की चेन और अंगूठी पहनकर बरात में गया था। चेन, अंगूठी सहित पर्स लापता हो गए। पुलिस ने पर्स मिलने की बात स्वीकारी है, लेकिन चेन-अंगूठी की नहीं। उधर, मृतकों के बारे में बताया गया है कि मृतक राजबहादुर किराना व्यवसायी था। परिवार में पत्नी और दो पुत्र-पुत्री हैं। मृतक लाला मोदनवाल पेशे से हलवाई और विवाहित था।
शोक में बंद रहा राजापुर का बाजार
राजापुर(चित्रकूट)। बांदा जिले में बरात में शामिल होकर लौट रहे तीन युवकों की कमासिन के पास सड़क दुर्घटना में मौत होने से राजापुर में शोक छा गया। व्यापारियों ने दुकानें नहीं खोलीं। जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों ने मृतकों के घरों पर जाकर शोक जताया।
राजापुर कस्बे से बुधवार को बांदा जिले के बबेरू बारात गई थी। इसमें लाला मोदनवाल, नीरज सोनी व बहादुर यादव भी गए थे। रात में तीनों बोलेरो से लौट रहे थे। कमासिन के पास बुलेरो ट्रैक्टर से टकरा गई थी। हादसे में तीनों दोस्तों की मौत हो गई थी। तीन युवकों की मौत से कस्बे में शोक छा गया। व्यापारियों ने दुकानें नहीं खोलीं। बृहस्पतिवार को तीनों शवों का बांदा जिले में पोस्टमार्टम कराया गया।

परिजन वहां से शव लेकर चल दिए थे। नगर पंचायत के अध्यक्ष के प्रतिनिधि मनोज द्विवेदी, सुनील मिश्र, मोहित चौरसिया, राहुल चौरसिया, मनीष जयसवाल, फूलचंद्र, लल्लू मोदनवाल, राकेश नामदेव, विशाल मिश्र, रघुवीर मिश्र, सुभाष अग्रवाल, शिवशंकर सिंह व शिवपूजन गुप्ता आदि ने मृतकों के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed