{"_id":"6ae4dace31a9a0b8df00d149","slug":"village-development-officer-suspended-over-negligence-in-schemes-banda-news-c-212-1-bnd1020-154092-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: योजनाओं में लापरवाही पर ग्राम विकास अधिकारी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: योजनाओं में लापरवाही पर ग्राम विकास अधिकारी निलंबित
Fri, 30 Oct 2026 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
बांदा। जसपुरा ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में योजनाओं के काम प्रभावित होने, विकास कार्यों का भुगतान लंबित रखने, निर्देशों की अनदेखी और लापरवाही के आरोप में ग्राम विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह के खिलाफ कार्रवाई हुई।
उन्हें जिला विकास अधिकारी कविता तिवारी ने निलंबित कर बड़ोखरखुर्द ब्लॉक से संबद्ध किया है। आदेश के अनुसार कि ग्राम विकास अधिकारी को आवंटित ग्राम पंचायतों में आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण, परिवार रजिस्टर की नकल, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, वीबीजी रामजी, आवास और जॉब कार्ड फीडिंग समेत अन्य योजनाओं के कार्य प्रभावित हो रहे थे।
आरोप है कि वह अपने कार्यक्षेत्र और कार्यालय में अनुपस्थित रहते थे। मोबाइल पर संदेश भेजने के बावजूद कोई जवाब नहीं देते थे। फोन भी स्विच ऑफ रखते थे। साप्ताहिक बैठकों में उनकी अनुपस्थिति रहती थी।
विज्ञापन
लापरवाही के आरोपों में ग्राम पंचायत रामपुर में केयरटेकरों की मजदूरी का भुगतान नहीं करना और पहले कराए गए विकास कार्यों का भुगतान लंबित रखना भी शामिल है। प्राथमिक विद्यालय रामपुर-02 में दिव्यांग शौचालय का निर्माण कार्य भी पूरा नहीं कराया गया।
खंड विकास अधिकारी जसपुरा ने 16 अक्तूबर को ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की थी, जिस पर जिला विकास अधिकारी ने निलंबन की कार्रवाई की।
-- -
15 दिन में आरोपपत्र तामील कराने के निर्देश
जांच के लिए खंड विकास अधिकारी बिसंडा को जांच अधिकारी नामित किया गया है। उन्हें निर्देश दिया गया है कि 15 दिन के अंदर जिला विकास अधिकारी से प्रतिहस्ताक्षरित कराकर आरोपपत्र संबंधित कर्मचारी को तामील कराना सुनिश्चित करें। निलंबन अवधि में ग्राम विकास अधिकारी बड़ोखरखुर्द ब्लॉक से संबद्ध रहेंगे। उन्हें बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।
-- -
वर्जन
ग्राम विकास अधिकारी को बीडीओ की संस्तुति के आधार पर निलंबित किया गया है। उनके ऊपर काम में लापरवाही, योजनाओं की खराब प्रगति, बैठकों से अनुपस्थित रहने के आरोप हैं। खंड विकास अधिकारी बिसंडा को जांच सौंपी गई है।
-कविता तिवारी, जिला विकास अधिकारी।