फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The three-day cultural extravaganza will be held with the theme: Echoes of History, Soul of Culture.

Banda News: इतिहास की गूंज, संस्कृति की आत्मा थीम के साथ सजेगा तीन दिवसीय सांस्कृतिक महासंगम

Sun, 15 Feb 2026 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 15 Feb 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
The three-day cultural extravaganza will be held with the theme: Echoes of History, Soul of Culture.
फोटो - 21 कालिंजर दुर्ग का विहंगम दृश्य। स्त्रोत : सूचना विभाग
कालिंजर। जिले के ऐतिहासिक धरती पर 15 से 17 फरवरी तक तीन दिवसीय भव्य कालिंजर महोत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इतिहास की गूंज, संस्कृति की आत्मा थीम पर आधारित यह महोत्सव उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और कलात्मक उत्कृष्टता का अद्भुत उत्सव होगा। महोत्सव का आयोजन जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद तथा जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से कटरा कालिंजर मेला मैदान में किया जाएगा।
विज्ञापन

कालिंजर महोत्सव के तीन दिवसीय आयोजन में जहां एक ओर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा बिखरेगी, वहीं खेल महोत्सव के माध्यम से युवाओं की ऊर्जा और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को मंच मिलेगा। बांदा गॉट टैलेंट के जरिए स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी कला प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर मिलेगा, तो आज की शाम कालिंजर के नाम के अंतर्गत विभिन्न विधाओं के कलाकार, गायक और खिलाड़ी अपनी विधा से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। महोत्सव अंतर्गत मंडलीय सरस मेले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़ी महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की आकर्षक प्रदर्शनी एवं विभागीय स्टॉल लगाए जाएंगे तथा सम्मेलन एवं गोष्ठी भी होगी।
विज्ञापन

खेल महोत्सव प्रतिदिन प्रातः 08 बजे से अपराह्न 04 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें 15 फरवरी को खो-खो प्रतियोगिता, 16 फरवरी को कबड्डी प्रतियोगिता तथा 17 फरवरी को दंगल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। कालिंजर महोत्सव के अंतर्गत बांदा गॉट टैलेंट का आयोजन प्रतिदिन अपरान्ह 01 बजे से 03 बजे तक किया जाएगा। जिसके अंतर्गत 15 फरवरी को विद्यालय स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा। 16 फरवरी को महाविद्यालय स्तरीय प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। जबकि 17 फरवरी को सांस्कृतिक उत्सव 2025-26 के जनपद स्तरीय विजेताओं द्वारा विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज की शाम कालिंजर के नाम से सजेगी सुरमयी शाम
कालिंजर महोत्सव में 15, 16 व 17 फरवरी को प्रतिदिन अपराह्न 04 बजे से सायं 06 बजे तक स्थानीय सांस्कृतिक धरोहर के अंतर्गत बुंदेली लोक संस्कृति की प्रस्तुतियां होंगी। इनमें बुंदेली लोक नृत्य, बुंदेली लोक गायन, वीर रस से ओत-प्रोत आल्हा गायन तथा भजन एवं लोक गीतों के माध्यम से क्षेत्र की समृद्ध परंपरा की झलक दर्शकों को देखने को मिलेगी। आज की शाम कालिंजर के नाम के अंतर्गत महोत्सव में प्रतिदिन शाम 06 बजे से रात्रि 10 बजे तक सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन किया जाएगा। 15 फरवरी को तृप्ती शाक्या एण्ड ग्रुप अपनी प्रस्तुति से माहौल को सुरमयी बनाएंगे। 16 फरवरी को साधो द बैंड एंड ग्रुप तथा राधा श्रीवास्तव एंड ग्रुप दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। वहीं, 17 फरवरी को ममता शर्मा एवं राजा रेन्चो अपनी प्रस्तुतियों से महोत्सव की संध्या को यादगार बनाएंगे।

========================
आज निकलेगी भगवान नीलकंठ की बारात, विवाह की तैयारियां पूरी




कालिंजर। महाशिवरात्रि पर्व पर आज कालिंजर दुर्ग के नीलकंठ मंदिर में भगवान भोलेनाथ का विवाह होगा। मंदिर में भगवान नीलकंठ महादेव दूल्हा वेश श्रद्धालुओं को दर्शन और आशीर्वाद देंगे। इसके लिए मंदिर कमेटी की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। मंदिर के मुख्य पुजारी दिनेश मिश्रा ने बताया कि भगवान नीलकंठ का विवाह वैदिक परपंराओं के अनुसार संपन्न होगा। रात्रि सात बजे से विवाह रस्मों की शुरुआत होगी। इसमें सात से नौ बजे तक उनका भव्य श्रृंगार होगा। रात नौ बजे से सुबह तक सभी वैदिक रीति रिवाज के अनुसार विवाह संपन्न कराया जाएगा। इसमें पुजारी व यजमान शामिल होंगे। बताया कि मंदिर से शिव बारात निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। वहीं दूसरी ओर कालिंजर महोत्सव का शुभारंभ भी रविवार को होगा। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मंच बनकर तैयार हो चुका है। दुर्ग की ओर जाने वाले मार्गों पर बिजली विभाग की ओर से प्रकाश व्यवस्था कराई गई है। साथ ही महोत्सव में शामिल होने वाले अतिथियों एवं आमजन के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी कराई गई है। तीन दिवसीय महोत्सव में सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। तीन दिनों तक देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। (संवाद)

फोटो - 21 कालिंजर दुर्ग का विहंगम दृश्य। स्त्रोत : सूचना विभाग

फोटो - 21 कालिंजर दुर्ग का विहंगम दृश्य। स्त्रोत : सूचना विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed