{"_id":"6294fe715ff6e7675c4cd1d3","slug":"the-tension-of-the-elderly-is-over-if-the-pension-does-not-come-then-the-employees-will-be-responsible-banda-news-knp699728249","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्गो की टेंशन खत्म, पेंशन नहीं आई तो कर्मचारी होंगे जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्गो की टेंशन खत्म, पेंशन नहीं आई तो कर्मचारी होंगे जिम्मेदार
विज्ञापन
बांदा। वृद्धावस्था पेंशन के लिए अब बुजुर्गों को टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। आधार कार्ड वेरीफिकेशन में तेजी लाने के लिए सरकार ने कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। ब्लॉक व गांवों में फील्ड स्तर पर पंचायत सहायक, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, लेखपाल व अन्य फील्ड कर्मी अब अधूरे पड़े सत्यापन कार्य को पूरा कराएंगे। यदि कहीं सत्यापन का काम नहीं हुआ तो जवाबदेही तय की गई है।
आधार सत्यापन की सुस्त रफ्तार के कारण ही चित्रकूट मंडल में अभी तक 71 हजार से अधिक आधार कार्डो का सत्यापन नहीं हो पाया। इस वजह से बुुजुर्गों की पेंशन राशि रुकी हुई है। शासन ने वृद्धावस्था पेंशन की अगली किस्त जारी करने के लिए आधार सत्यापन को जरूरी बना दिया है। इस वजह से बुजुर्गों की पेंशन शासन ने रोक दी है। अचिंतमणि उप निदेश समाज कल्याण विभाग का कहना है कि सत्यापन के कार्य में कर्मचारियों को कहा गया है।
मंडल में 1.80 लाख से अधिक वृद्धावस्था पेंशनर के लाभार्थी हैं। इनके आधार सत्यापन का कार्य बीते डेढ़ माह से चल रहा है। यहां अभी तक 1.11 लाख पेंशनरों के आधार कार्ड का सत्यापन हो पाया है। पेंशनरों की सुस्ती के कारण 31 मई तक शत प्रतिशत पूरा हो जाने वाला कार्य अभी अधूरा है। इनमें से पेंशनरों के नाम, पते आदि में त्रुटियां होने के कारण 15 हजार से अधिक प्रकरण अलग से लंबित हैं।
विज्ञापन
------------------------------------------------
जनपद पेंशनर्स सत्यापन
बांदा 65572 33762
चित्रकूट 29732 24459
महोबा 39385 24909
हमीरपुर 46215 28661
------------------------------------
योग- 1,80,894 1,11,791
-------------------------------------