फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The temperature again reached 46.2 degrees, heatwave blew at a speed of 24 kmph

Banda News: पारा फिर 46.2 डिग्री पहुंचा, 24 किमी. रफ्तार से चली लू

Sun, 18 May 2025 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
The temperature again reached 46.2 degrees, heatwave blew at a speed of 24 kmph
धूप से बचाव के लिए छतरी लगाकर जातीं युवतियां।  - फोटो : संवाद
बांदा। दो दिन पहले रिकाॅर्ड 46.2 डिग्री तापमान पहुंचाने के बाद शनिवार को राहत थी, लेकिन रविवार को तापमान फिर बढ़कर 46.2 डिग्री पहुंच गया। दिन में प्रचंड गर्मी के बीच 24 किमी. की रफ्तार से लू चली।
विज्ञापन

रात में भी 28 डिग्री तापमान के बीच लोग पसीना-पसीना रहे। मौसम विज्ञानी के मुताबिक अगले दो दिन में मौसम में तब्दीली हो सकती है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। नौतपा 25 मई से शुरू हो रहे हैं, पर गर्मी उसके पहले ही लोगों को बेहाल कर रही है। सूर्य की तपिश असहनीय हो रही है और लू के थपेड़े लोगों को बेहाल कर रहे हैं। कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. दिनेश शाह ने बताया कि रविवार को एक बार फिर तापमान में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

24 घंटे में यह दो डिग्री बढ़ा है। वहीं रात का तापमान दो डिग्री कम हुआ है। अधिकतम तापमान 46.2 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
उधर, रविवार को सुबह सात बजे से ही सूर्य की तल्खी ने लोगों को बेहाल किया। दस बजते-बजते तापमान चढ़ा तो धूप असहनीय हो गई। लोगों को मजबूरी में घरों में कैद रहना पड़ा। शाम पांच बजे के बाद ही बाजार व सड़कों पर चहल-पहल दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रचंड गर्मी लोगों को इस कदर सता रही है कि दिन कटता है तो रात मुश्किल होती है। उधर, ज्यादा गर्मी की वजह से लगातार बिजली उपकरण चल रहे हैं और फुंक रहे हैं। कूलर-पंंखा मरम्मत की दुकानों में नंबर नहीं लग रहा है। मैकेनिक भी मुंहमांगा दाम मांग रहे हैं और लोग मजबूरी में अदा भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed