फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The tears farewell to Ganapati

नम आंखों से दी गणपति को विदाई

Sun, 27 Sep 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sun, 27 Sep 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
The tears farewell to Ganapati

बाजे-गाजे के बीच निकाली गई शोभायात्रा के बाद केन

विज्ञापन
नदी में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इसी के साथ 10 दिवसीय गणेश पूजा महोत्सव खत्म हो गया।

‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के नारे शहर की सड़कों और नदी तट पर देर शाम तक गूंजते रहे। छिटपुट घटनाओं के अलावा सब कुछ शांतिपूर्वक निपटा। कस्बों में भी पूजा महोत्सव का समापन हुआ।

रविवार को सुबह से ही गणेश पूजा पंडालों में स्थापित प्रतिमाओं को ट्रैक्टर ट्राली पर झांकी के रूप में सजाया गया। दोपहर को 36 प्रतिमाएं अलग-अलग जत्थों में बाजे-गाजे और डीजे के साथ महेश्वरी देवी मंदिर के पास पहुंचीं। प्रतिमाओं का काफिला केन नदी के लिए रवाना हुआ।

शोभायात्रा में अबीर और गुलाल भी खूब उड़ा। कई स्थानों पर स्वागत हुआ। पूजा पंडाल आयोजन समितियों को ईनाम दिए गए। नगर पालिका चेयरमैन विनोद जैन ने भी मंच पर समितियों का सम्मानित किया।

केंद्रीय गणेश पूजा महोत्सव समिति अध्यक्ष राम प्रसाद सोनी, महामंत्री चंद्रशेखर रावत, संरक्षक अरविंद त्रिपाठी, शिव प्रसाद अवस्थी, अशोक त्रिपाठी जीतू, राज कुमार शिवहरे, कल्लू राजपूत, विष्णु गुप्ता, देवेंद्र प्रताप सिंह भी शामिल रहे।

उधर, घरों में स्थापित की गई 43 छोटी प्रतिमाओं को भी उनके स्थापक परिवार वाहनों पर केन नदी ले गए। प्रतिमाओं को नावों पर नदी की जलधारा में विसर्जित किया गया।

तमाम श्रद्धालुआें की आंखों में गजानन की विदाई पर आंसू आ गए। ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के स्वर गूंजते रहे। प्रशासन ने प्रतिमा जुलूस और प्रमुख स्थानों तथा केन नदी घाट में सुरक्षा तथा अन्य व्यवस्थाएं की थीं। बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान तैनात रहे।

बबेरू के मढ़ीदाई और अद्भुत शिव मंदिर के पास स्थापित गणेश प्रतिमाओं को हवन-पूजन के बाद गाजे-बाजे के बीच विसर्जन के लिए ले जाया गया।

अतर्रा प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बे में गणेश महोत्सव के समापन पर रविवार को धूमधाम से विसर्जन जुलूस निकाला गया। ब्रह्मनगर मोहल्ले में युवाओं द्वारा सजाई श्रीगणेश की भव्य प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रही। प्रियांश, प्राज्ज्वल, राहुल, जीतू, आभा, अमन आदि ने आपसी सहयोग से इस वर्ष पंडाल सजाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed