फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The team from Delhi inspected the bridge

Banda News: दिल्ली से आई टीम ने पुल का किया निरीक्षण

Sun, 30 Apr 2023 01:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
The team from Delhi inspected the bridge
तिंदवारी। बांदा-टांडा नेशनल हाईवे में बेंदा घाट स्थित यमुना नदी में 43 साल पूर्व बना पुल बार-बार क्षतिग्रस्त हो रहा है। इस पुल से रोजाना दिन-रात हजारों की संख्या में बालू-गिट्टी भरे ट्रक गुजरते हैं। इसकी वजह से पुल आए दिन क्षतिग्रस्त हो जाता है। हाल ही में यमुना पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। इसकी पुन: मरम्मत की गई है। नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया, दिल्ली मुख्यालय से आई छह सदस्यीय टीम ने पुल का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन


एनएचएआई, रायबरेली शाखा की रिपोर्ट पर यहां दिल्ली मुख्यालय से छह सदस्यीय टीम ने आकर पुल की जांच की। पुल के 24 पिलरों का बारीकी से निरीक्षण किया। प्रत्येक पिलर में लगे बुश, एक्सल व अन्य कई बिंदुओं की गहनता से जांच के बाद टीम दिल्ली लौट गई। एनएचएआई के पुनीत गर्ग ने बताया कि टीम ने जांच पूरी कर ली है।
विज्ञापन

टीम की रिपोर्ट के बाद जो निर्देश मिलेंगे उसी के मुताबिक पुल की मरम्मत आदि का कार्य किया जाएगा। गौरतलब है कि दो माह में दो बार यमुना पुल क्षतिग्रस्त हो चुका है। पुल की जर्जर हालत के मद्देनजर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed