फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The team also expressed their protest by picketing

अपना दल ने धरना देकर जताया विरोध

Thu, 29 Sep 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Thu, 29 Sep 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
The team also expressed their protest by picketing
अपना दल के धरने में बोलते युवा संगठन जिलाध्यक्ष अंबरीश कांत। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। अपना दल ने केंद्र और राज्य सरकारों पर सामाजिक न्याय का गला घोंटने का आरोप लगाया है। कहा कि कृषि प्रधान भारत ने किसानों की दुर्दशा के लिए दोनों ही सरकार जिम्मेदार हैं। इन्हें सत्ता से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। बुधवार को यहां स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट में धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र सिंह ने कहा कि उपेक्षित वर्ग को मुख्य धारा में लाने के लिए 50 फीसदी आरक्षण किया गया था लेकिन जिन लोगों के हाथों में इस देश की बागडोर आई उन्होंने ईमानदारी और जिम्मेदारी से काम न करके कमेरा समाज के साथ धोखा किया। केंद्र और राज्य सरकारों पर आरोप लगाया कि आरक्षण के नाम पर गलत समीक्षा कर रही हैं।

विज्ञापन


दलितों और पिछड़ों का हक मारा जा रहा है लेकिन संगठन अब खामोश रहकर ज्यादा दिन इंतजार नहीं करेगा। आरपार की लड़ाई के लिए हम तैयार हैं। जिलाध्यक्ष जयकरन सिंह ने केंद्र और राज्य सरकारों को किसान विरोधीबताते हुए सत्ता से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। धरने के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष यशवंत सिंह पटेल, पूर्व अध्यक्ष अमर पाल सिंह पटेल, बेटालाल पटेल, बल्लूराम भारतीय, संतराम सिंह, चंद्रशेखर सिंह, फूल सिंह पटेल, बाबूराम, अंबरीश कांत इत्यादि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed