{"_id":"5e04ec018ebc3e87b6798df3","slug":"the-task-of-strengthening-the-organization-is-on-the-workers-banda-news-knp5345947189","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगठन मजबूत करने का जिम्मा कार्यकर्ताओं पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगठन मजबूत करने का जिम्मा कार्यकर्ताओं पर
विज्ञापन
प्रदेश के कृषि राज्य मंत्री और बांदा जनपद प्रभारी लाखन सिंह राजपूत ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा है कि संगठन को मजबूत करने का दायित्व उन्हीं पर है। इसे पूरी जिम्मेदारी से पूरा करें। सरकार की योजनाएं आम लोगों तक पहुंचाएं।
गुरुवार को बबेरू मढ़ी दाई मैरिज लॉन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं को धारा 370, नागरिकता संशोधन एक्ट और एनआरसी के बारे में बताते हुए कहा कि विपक्ष इसका दुष्प्रचार कर रहा है। भाजपा कार्यकर्ता लोगों को इसकी हकीकत जाकर समझाएं। इसका विरोध उचित नहीं।
विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय पाल सिंह, अजय पटेल, रामप्रकाश गुप्ता, प्रताप स िंह सचान, विश्वेसर पांडेय, संतोष यादव, सुनीता आदि उपस्थित थे। संचालन विष्णु प्रताप सिंह ने किया।
विज्ञापन
उधर, कृषि राज्यमंत्री ने कमासिन में पीएचसी का निरीक्षण किया। औषधि कक्ष और महिला वार्ड देखे। यहां मेडिकोलीगल ठीक ढंग से न होने पर राज्यमंत्री ने सीएमओ को निर्देश दिए कि संबंधित चिकित्सक को इसका प्रशिक्षण दिलाया जाए। अनाधिकृत अल्ट्रासाउंड सेंटर पर कार्रवाई हो। राज्यमंत्री ने थाने का भी निरीक्षण किया।
प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिए कि गवाहों को सुरक्षा प्रदान करें। अपराधियों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई हो। जीजीआईसी के निरीक्षण में खिड़कियों के टूटे शीशे बदलने के निर्देश दिए। प्रधानाचार्य ने स्टाफ की कमी बताई।
मंत्री ने प्राथमिक विद्यालय, उमरहनी का निरीक्षण किया। स्वेटर, मोजा, ड्रेस वितरण के बारे में जानकारी ली। बच्चों से भी सवाल-जवाब किए। बच्चे अंग्रेजी की जानकारी नहीं दे पाए।
इस पर राज्यमंत्री ने वहां मौजूद बीएसए को वहां सुधार के निर्देश दिए। एसडीएम महेंद्र प्रताप, सीओ कुलदीप सिंह, उप निदेशक सूचना भूपेंद्र सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय यादव, बीएसए हरिश्चंद्रनाथ आदि मौजूद रहे।