फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The stress of examinations 'flying away' due to PM's words

पीएम की बातों से परीक्षाओं का तनाव ‘उड़न छू’

Fri, 01 Apr 2022 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
The stress of examinations 'flying away' due to PM's words
जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रधानमंत्री के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का प्रसारण देखते छात्र-छात? - फोटो : BANDA
बांदा। पीएम की बातों ने वाकई परीक्षा के तनाव को उड़न छू कर दिया है। अब तो बस मन लगाकर कोर्स का अध्ययन करेंगे और अधिक से अधिक नंबर लाने का प्रयास किया जाएगा। यह उत्साह शुक्रवार को उन स्कूली बच्चों में दिखा, जिन्होंने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातों को न सिर्फ ध्यानपूर्वक सुना ही बल्कि उसे मन में उतारकर परीक्षाओं का तनावमुक्त सामना करने की ठानी।
विज्ञापन

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव में चल रहे आयोजनों की श्रृंखला में प्रधानमंत्री के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम को लेकर स्कूल-कालेजों ने भी अच्छी तैयारी रखी थी। कहीं हॉल में तो कहीं मैदान में टीवी स्क्रीन लगाकर पीएम के सामने बच्चों को बैठाया गया था।
विज्ञापन

अपने संबोधन में जब पीएम ने कहा कि परीक्षा को उत्सव और त्योहार की तरह लेते हुए आनंद पूर्वक प्रतिभाग करना चाहिए, इस पर बच्चों ने भी खूब तालियां बजाई। जवाहर नवोदय विद्यालय, दुरेड़ी (बांदा) सहित आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज, सेंट जेवियर्स हाईस्कूल, सेंट जॉर्ज सहित स्कूलों में प्रसारण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय, मंगल प्रसाद, सत्येंद्र कुमार, दिनेश प्रसाद, डॉ. बलराम त्रिपाठी आदि और जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रधानाचार्य एमए खां सहित स्कूल स्टाफ शामिल रहा।
12वीं की छात्रा अनुष्का राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री के संबोधन से मनोबल बढ़ा है। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को प्रधानमंत्री ने अच्छे ढंग से समझाया और प्रस्तुत किया है।

हाईस्कूल के छात्र ज्ञानेंद्र पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा परीक्षा पर की गई चर्चा अच्छी लगी। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में अपनी इच्छा शक्ति से उबरने की सलाह दी। किसी पर आश्रित होने की नहीं।

अनुष्का राठौर।

अनुष्का राठौर। - फोटो : BANDA

 ज्ञानेंद्र पटेल।

ज्ञानेंद्र पटेल। - फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed