फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The strategy of the seats in Bundelkhand

बुंदेलखंड की सभी सीटें जीतने की रणनीति बनी

Wed, 20 Apr 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 20 Apr 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
The strategy of the seats in Bundelkhand
बसपा की मंडल स्तरीय बैठक में कोआर्डिनेटर विधायक जीसी दिनकर

बांदा। बुंदेलखंड की सभी सीटों पर फतह हासिल करने के लिए बसपा की मंडलीय बैठक में रणनीति तय हुई। मंगलवार को ताज गार्डेन सभागार में आयोजित बैठक में बुंदेलखंड प्रभारी व नरैनी विधायक जीसी दिनकर ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जिम्मेदारी निभाने को कहा। उन्होंने कहा कि विधान सभा चुनाव के समय भाजपा, सपा और कांग्रेस एक हो जाएंगी।

विज्ञापन


सपा दूसरे को जिताने का काम कर रही है। बुंदेलखंड कोआर्डिनेटर नौशाद अली ने पदाधिकारियों से विधान सभा चुनाव तैयारियों की समीक्षा के साथ गांवों में जनसंपर्क तेज करने को कहा। बुंदेलखंड कोआर्डिनेटर लालाराम अहिरवार व जोनल कोआर्डिनेटर रामकिशोर वर्मा ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन


बैठक में बसपा प्रत्याशी मधुसूदन कुशवाहा (बांदा सदर), किरन यादव (बबेरू), जगदीश प्रजापति (तिंदवारी), संजय दीक्षित (हमीरपुर), जगदीश गौतम (कर्वी सदर), चंद्रभान पटेल (मानिकपुर), राजनारायण बुधौलिया (महोबा), अनिल अहिरवार (राठ) समेत जिलाध्यक्ष प्रदीप वर्मा (बांदा) व रामलखन निषाद (चित्रकूट), अभिषेक भाष्कर, लल्लू निषाद, मुकेश अहिरवार, मोहम्मद इदरीस, कमलेश सेन इत्यादि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed