फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The second batch of Amarnath pilgrims leave

अमरनाथ यात्रियों का दूसरा जत्था रवाना

Thu, 14 Jul 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 14 Jul 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
The second batch of Amarnath pilgrims leave
अमरनाथ यात्रा के लिए ट्रेन से रवाना हो रहीं महिला श्रद्धालु। - फोटो : amarujala

बांदा। घाटी में कर्फ्यू और तमाम दुश्वारियों का सामना कर लौट आए अमरनाथ यात्रियों के पहले जत्थे के बाद दूसरा जत्था रवाना हो गया है। खास बात यह है कि इस जत्थे में 50 फीसदी महिलाएं हैं। गुरुवार को दोपहर 14 सदस्यीय जत्था ट्रेन से रवाना हुआ।

विज्ञापन


'चार जुलाई को 18 श्रद्धालुओं का जत्था अमरनाथ गया था। वहां हिंसा के बाद कर्फ्यू में फंस गया। कई दिन बालटाल नामक स्थान पर सेना के शिविर में पनाह लेनी पड़ी। दो दिन पहले ही ये लौटे हैं। गुरुवार को श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था अमरनाथ के लिए रवाना हो गया है।
विज्ञापन


इसमें सात महिलाएं दीपमाला, अर्चना द्विवेदी, अरुणा द्विवेदी, अनुराधा, ममता सक्सेना, राजाबाई, प्रभा द्विवेदी शामिल हैं। सभी बांदा शहर की हैं। पुरुषों में अजय कुमार द्विवेदी, भूरा गुप्ता, सिद्धार्थ गुप्ता, उमाशंकर, लवलेश सक्सेना, राज कुमार कुशवाहा और रामखेलावन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



घाटी में चल रही हिंसा और जानलेवा खतरे के बावजूद यात्रा पर रवाना हो रही महिला भक्तों का कहना था कि वे बर्फानी बाबा की पूजा के लिए जा रही हैं। वे ही सुरक्षा करेंगे। हिंसा या कर्फ्यू में यात्रा रोक दी गई तो मजबूरी होगी। फिलहाल बाबा बर्फानी के दर्शन की तमन्ना है। ये महिलाएं पहली बार अमरनाथ जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed