Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The rivers of the Mandal can not drink water

मंडल की नदियों का पानी पीने लायक नहीं

Mon, 17 Dec 2018 11:36 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Published by: ASIF ASIF Updated Mon, 17 Dec 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
The rivers of the Mandal can not drink water
केन नदी। - फोटो : अमर उजाला

नदियों में सीधे गिरने वाले गंदे नालों और अंधाधुंध हो रहे बालू खनन से चित्रकूटधाम मंडल की नदियों का पानी अब जहरीला होने लगा है। यही हाल आगे और बना रहा तो मंडल की नदियों का पानी पीने योग्य कतई नहीं रह जाएगा। साथ ही इस पानी के प्रयोग करने पर कई प्रकार की बीमारियां भी फैलने का अंदेशा बन सकता है। यह खुलासा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की जांच रिपोर्ट से हुआ है।

विज्ञापन


चित्रकूटधाम मंडल की नदियों के पानी में टोटल डिजॉल्वड सॉलिड (टीडीएस) की मात्रा 700 से 900 प्वाइंट प्रति लीटर पहुंच गया है। इसके अलावा टोटल हार्डनेस भी 150 मिलीग्राम प्रति लीटर से ऊपर पहुंच गया है। यानी नदी का पानी सीधे पीने योग्य नहीं है। इन नदियों का पानी पीने से पथरी, किडनी और पेट संबंधी बीमारियों की शिकायतें अब आम होने लगी हैं। चित्रकूटधाम मंडल की प्रमुख नदियां यमुना, केन, बेतवा और मंदाकिनी हैं।
विज्ञापन


प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड हर माह इन नदियों के पानी का नमूना जांच के लिए झांसी लैब भेजता है। नवंबर माह की जांच रिपोर्ट के मुताबिक, इन नदियों में टोटल डिजॉल्वड सॉलिड की मात्रा काफी बढ़ी है। हमीरपुर में यमुना नदी के पानी में 792 टीडीएस पाया गया। बेतवा नदी के पानी में 964, बांदा की केन नदी में 327 और चित्रकूट की मंदाकिनी नदी के पानी में 364 टीडीएस की मात्रा पाई गई। इसके अलावा नदियों के पानी में टोटल हार्डनेस (टीएच) की मात्रा भी बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुना नदी में 236.68, केन नदी में 176.54, बेतवा नदी में 159.08 और मंदाकिनी में 192.6 मिलीग्राम प्रति लीटर हार्डनेस पाया गया है। इनका पानी पीने से पथरी रोग का खतरा रहता है। बोर्ड वैज्ञानिक के मुताबिक, पीने के पानी में आरओ लगाने के बाद भी 100-200 टीडीएस की मात्रा रह जाती है। 300 के अंदर टीडीएस की मात्रा सामान्य तौर पर शरीर के लिए नुकसानदायक नहीं होती। इससे अधिक मात्रा कई बीमारियों को जन्म दे सकती है।

पानी में टीडीएस और हार्डनेस बढ़ा होने से नदियों का पानी सीधे पीने योग्य नहीं रहता। फिलहाल यहां उद्योग और बड़े नाले आदि न होने से नदियों का पानी ज्यादा प्रदूषित नहीं है। बारिश में नदियों का जलस्तर बढ़ने और बालू खनन आदि से पानी गंदा हो जाता है। 
-आरके वर्मा, वैज्ञानिक सहायक, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, क्षेत्रीय कार्यालय, बांदा।

प्रदूषित और खारा पानी पीने से शरीर में वे तत्व भी पहुंच जाते हैं, जिनकी जरूरत नहीं होती। ऐसे में पेट संबंधी शिकायतें बढ़ जाती हैं। इसमें गैस्ट्रोएंजाइटिस, डिहाइड्रेशन, उल्टी और बुखार आदि शामिल हैं। इसके अलावा अधिक दिन तक दूषित पानी से पथरी और किडनी में संक्रमण आदि का भी खतरा रहता है।
-डॉक्टर किशोरीलाल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल, बांदा।

यमुना नदी (हमीरपुर) : पीएच-8.14 प्रतिशत (4 फीसदी से कम होने पर पानी एसिड बन जाता है), डिजॉल्व ऑक्सीजन-5.7 मिलीग्राम (एमजी) प्रति लीटर, बायो केमिकल्स डिमांड-4.9 एमजी प्रति लीटर, टीडीएस-792, टोटल हार्डनेस-236.68 एमजी प्रति लीटर, कैल्शियम हार्डनेस-124.16 एमजी प्रति लीटर, मैग्नीशियम हार्डनेस-112.52 एमजी प्रति लीटर।

बेतवा नदी (हमीरपुर) : पीएच-8.14 प्रतिशत, डिजॉल्व ऑक्सीजन-7.1 एमजी प्रति लीटर, बायो केमिकल्स डिमांड-4.8 एमजी प्रति लीटर, टीडीएस-964, टोटल हार्डनेस-159.08 एमजी प्रति लीटर, कैल्शियम हार्डनेस-73.72 एमजी प्रति लीटर, मैग्नीशियम हार्डनेस-85.36 एमजी प्रति लीटर।

केन नदी (बांदा) : पीएच-7.93 प्रतिशत, डिजॉल्व ऑक्सीजन-6.8 एमजी प्रति लीटर, बायो केमिकल्स डिमांड-5.5 एमजी प्रति लीटर, टीडीएस-327, टोटल हार्डनेस-176.54 एमजी प्रति लीटर, कैल्शियम हार्डनेस-104.76 एमजी प्रति लीटर, मैग्नीशियम हार्डनेस-71.78 एमजी प्रति लीटर।


मंदाकिनी नदी (चित्रकूट) : पीएच-7.42 प्रतिशत, डिजॉल्व ऑक्सीजन-7.2 एमजी प्रति लीटर, बायो केमिकल्स डिमांड-3.6 एमजी प्रति लीटर, टीडीएस-364, टोटल हाडर ़नेस-192.6 एमजी प्रति लीटर, कैल्शियम हार्डनेस-100.88 एमजी प्रति लीटर, मैग्नीशियम हार्डनेस-91.72 एमजी प्रति लीटर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed