{"_id":"5c17e6dfbdec22572a20db55","slug":"the-rise-of-delhi-from-rajesh-s-stakes","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजेश के दांव से दिल्ली के उदय चित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजेश के दांव से दिल्ली के उदय चित
Mon, 17 Dec 2018 11:41 PM IST
ASIF ASIF
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Published by: ASIF ASIF
Updated Mon, 17 Dec 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
दंगल में दांवपेंच लगाते पहलवान।
- फोटो : अमर उजाला
सिमौनीधाम में युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित दंगल में पहलवानों ने आकर्षित दांव दिखाए। मरका के राजेश पहलवान ने दिल्ली के उदयवीर को चंद मिनटों में चित कर दिया। लगभग 12 से अधिक कुश्तियां हुईं।
विज्ञापन
सोमवार को दंगल की शुरुआत मर्का के पहलवान उदयवीर और अरबई (फतेहपुर) के बंटू की कुश्ती से शुरू हुई। चंद मिनटों में उदयवीर ने बंटू की चित कर दिया। इसके बाद दिल्ली के छत्रपाल ने राजस्थान के वीर बहादुर, परसौंड़ा के सुधीर कुमार ने मझीवां के सुरेश पहलवान, दिल्ली के विश्वजीत ने मर्का के सूरज, लमेहटा (फतेहपुर) के श्रीराम ने इलाहाबाद के रामसेवक, मूंगुस के दिनेश कुमार ने मथुरा के डब्बू, दिल्ली के छत्रपाल ने खरेई के रामदेव, बछेउरा के शत्रुघ्न ने बांदा के नवल, बांदा के राजेश ने कर्वी के राजू और पल्हरी (बांदा) के सतीश पहलवान ने मुरवल (बांदा) के रामविशाल को पराजित किया।
विज्ञापन
इनके अलावा मेरठ के संदीप राणा व दिल्ली के अर्जुन और बांदा के अनिल व मर्का के सूरज के बीच हुई कुश्तियां बराबरी पर रहीं। डिप्टी कलेक्टर/जिला युवा कल्याण अधिकारी संदीप कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रामबाबू वर्मा ने पहलवानों का हाथ मिलाकर कुश्तियां शुरू कराईं। आकर्षक दांवों पर सीडीओ हीरालाल ने पहलवानों को पुरस्कृत किया। निर्णायक कल्लू पहलवान (मूंगुस) रहे। दंगल में रामविशाल मिश्रा, उदय कौशिक, अरूणा सिंह, रामजियावन, शिवदत्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन