{"_id":"580519cf4f1c1bac2d703061","slug":"the-question-before-the-vote-injury","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट से पहले सवाल की चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोट से पहले सवाल की चोट
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 18 Oct 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
सादीमदनपुर में यूपी इलेक्शन वाच की गोष्ठी में बोलते प्रदेश समन्वयक अनिल शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। विधानसभा चुनाव में तिंदवारी क्षेत्र के सादीमदनपुर गांव में वोट मांगने जाने वाले प्रत्याशियों को मतदाताओं के सवालों का सामना करना होगा। उन्हें यह बताना होगा कि उनके गांव के लिए क्या किया? विधायक से पांच सालों के कामों का ब्योरा मांगा जाएगा। यह निर्णय सोमवार को गांव में एडीआर और यूपी इलेक्शन वाच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित चुनाव सुधार चौपाल में लिया गया।
विज्ञापन
यूपी इलेक्शन वाच के प्रदेश समन्वयक अनिल शर्मा ने कहा कि प्रत्येक मतदाता को अपने जनप्रतिनिधि के बारे में जानना बहुत जरूरी है। उनके बारे में जानकारी नहीं होगी तो हम उनसे काम नहीं ले सकेेंगे। ग्रामीणों से कहा कि अपना मांग पत्र तैयार करें और प्रत्याशियों से उस पर सहमति लें। उन पर दबाव बनाएं। इलेक्शन वाच प्रदेश कोर कमेटी सदस्य रामगोपाल सिंह ने कहा कि चुनाव सुधार के लिए व्यक्तिगत स्वार्थ और जाति धर्म से परहेज करें।
विज्ञापन
जिला संयोजक सचिन चतुर्वेदी ने एडीआर के बारे में बताया। बांदा विधानसभा संयोजक निखिल सक्सेना और कोर टीम सदस्य शशि शेखर दुबे ने कहा कि आचार संहिता का उल्लंघन होने की सूचना चुनाव आयोग के नि:शुल्क 1077 या 1950 फोन नंबर पर दी जा सकती है।
विज्ञापन
नेशनल इलेक्शन वाच को 1800110440 पर कॉल कर प्रत्याशी या जनप्रतिनिधि के बारे में जानकारी ली जा सकती है। प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक शुचि चतुर्वेदी और जूनियर के प्रधानाध्यापक मोहम्मद सुलेमान ने आभार जताया। चुनाव सुधार की ऐसी ही कार्यशाला 18 को दोपहर 12 बजे राजकीय महिला डिग्री कालेज बांदा में होगी।