फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The prize was won by wrestling Fatehpur Ramsevak

फतेहपुर के रामसेवक ने जीती ईनामी कुश्ती

Fri, 18 Dec 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 18 Dec 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
The prize was won by wrestling Fatehpur Ramsevak

बांदा। दंगल में पहलवानों ने दांव-पेंच दिखाए। महिला

विज्ञापन
पहलवानों की कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही। 16 हजार रुपये की ईनामी कुश्ती फतेहपुर के रामसेवक ने जीती। आयोजकों ने विजेता पहलवानों को पुरस्कृत किया।

पचनेही गांव के खेल मैदान में शुक्रवार को चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, बिहार, कन्नौज, मथुरा, मेरठ, झांसी, बनारस, कानपुर, अयोध्या समेत स्थानीय पहलवानों का जमावड़ा रहा।

दंगल में बजरंगी (अयोध्या) ने सुरेंद्र (उन्नाव) और श्रीराम (फतेहपुर) ने शिवम (कानपुर) को शिकस्त दी। रामविलास (पडऱी) ने लाखन (पन्ना) और शिवविलास (पलरा) ने बालचंद्र (लखनऊ) को हराया। 16000 रुपये ईनामी की कुश्ती का मुकाबला रामसेवक (फतेहपुर) और अरविंद पहलवान (बनारस) के बीच हुआ।

कांटे के मुकाबले में रामसेवक ने अरविंद को चित कर ईनामी कुश्ती जीत ली। आयोजकों ने उसे नगद पुरस्कार दिया। कृष्णा (मथुरा) और लल्लू (मूंगुस) के बीच कुश्ती बराबरी पर खत्म हुई।

महिला पहलवानों की कुश्तियां दंगल का मुख्य आकर्षण रहीं। शिवानी (दिल्ली) और ज्योति (कन्नौज) और रेनू (हरियाणा) व नेहा (मेरठ) की कुश्ती बराबरी पर छूटी।

दंगल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, कल्लू पहलवान समेत शिव प्रताप परमार, देव कुमार प्रजापति, सुशील सिंह गौर आदि ने व्यवस्था संभाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed