{"_id":"69b5a952a6fe01627204234d","slug":"the-primary-school-in-lasda-village-is-in-a-dilapidated-condition-and-students-are-studying-in-fear-banda-news-c-212-1-bnd1017-142774-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: लसड़ा गांव का पूर्व माध्यमिक विद्यालय जर्जर, छात्र भयभीत होकर कर रहे पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: लसड़ा गांव का पूर्व माध्यमिक विद्यालय जर्जर, छात्र भयभीत होकर कर रहे पढ़ाई
Sun, 15 Mar 2026 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
फोटो - 08 लसड़ा गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय की छत से दिखती सरिया। संवाद
पैलानी। लसड़ा गांव का पूर्व माध्यमिक विद्यालय कई वर्षों से बदहाल स्थिति में है। विद्यालय भवन जर्जर और क्षतिग्रस्त होने के कारण छात्र भयभीत होकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। इसकी दीवारें चटककर टूट रही हैं और बरसात में छत से पानी टपकता है। हर समय छात्रों के चेहरों पर भय का भाव रहता है।
प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने बताया कि छत से सरिया बाहर निकल आई है और मसाला गिर चुका है। वर्ष 2008, 2009, 2014, 2017, 2018, 2024 और 2025 में आई बाढ़ में भवन जलमग्न होकर कमजोर हो गया। कक्षा छह से आठ तक के करीब 65 विद्यार्थी विद्यालय में अध्ययनरत हैं। जर्जर हालत के कारण तीनों कक्षाओं को भोजन बनाने वाले कक्ष में टिन शेड के नीचे पढ़ाया जाता है। एक ही कक्ष में सभी बच्चों को बिठाकर पढ़ाई कराई जाती है। विद्यालय भवन की स्थिति की जानकारी कई बार बीएसए कार्यालय को दी गई है। दो बार नीलामी प्रक्रिया होने के बाद भी भवन का कोई खरीदार नहीं मिला।
बीएसए अव्यक्त राम तिवारी ने बताया कि भवन नीलाम न होने पर जिलाधिकारी से मिलकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल विद्यालय में दो अतिरिक्त कक्षों का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। इससे छात्रों को बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है। अनहोनी की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।