{"_id":"61c36d5a817f4c767747b169","slug":"the-president-himself-told-the-roads-of-the-municipality-as-poor-banda-news-knp671116716","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका अध्यक्ष ने सड़कों को बताया घटिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका अध्यक्ष ने सड़कों को बताया घटिया
विज्ञापन
बांदा। रातोंरात शहर में बनाई जा रही सड़कों की गुणवत्ता को लेकर अब कार्यदाई संस्था नगर पालिका परिषद के मुखिया ने ही इन पर उंगली उठाते हुए जांच की मांग कर डाली है। उधर, अधिशासी अधिकारी ने कहा है कि अगर निर्माण घटिया है तो दोबारा बनाने के निर्देश ठेकेदारों को दिए गए हैं।
पिछले कई दिनों से रोजाना रात को शहर की अलग-अलग सड़कें हॉटमिक्स पद्धति पर बनाई जा रही हैं। देर रात निर्माण शुरू होता है और तड़के खत्म हो जाता है। नागरिक और राहगीरों को सुबह काली सड़कें और उनमें सफेद पाउडर छिड़का मिलता है। गुणवत्ता का हाल यह है कि हल्की ठोकर में ही सड़कें उखड़ रही हैं। नगर पालिका कर्मियों द्वारा लगाई जा रही झाड़ू में गिट्टियां उखड़कर सिमट रही हैं।
इस पर नगर पालिका अध्यक्ष मोहन साहू ने बुधवार को मंडलायुक्त और डीएम को पत्र भेजकर कहा है कि सड़कें घटिया बन रही हैं। इससे नगर पालिका की छवि धूमिल हो रही है। अध्यक्ष ने कहा कि यह उन्हें बदनाम करने की साजिश है।
विज्ञापन
सामग्री घटिया और मानक के विपरीत इस्तेमाल हो रही हैं। अध्यक्ष ने विधायक पर भी मिलीभगत और ठेकेदारों से खराब कार्य कराने का आरोप लगाया। मंडलायुक्त और डीएम से मांग की कि इसकी जांच कराई जाए और तत्काल भुगतान रोका जाए।
बांदा। नगर पालिका परिषद अधिशासी अधिकारी बीपी यादव ने बताया कि 15वें वित्त आयोग से लगभग 1.20 करोड़ रुपये की लागत से शहर की आठ सड़कों का निर्माण हो रहा है। घटिया निर्माण के आरोपों पर उन्होंने कहा कि सर्दी में तापमान कम होने से अक्सर गिट्टियां जम नहीं पातीं और उखड़ने लगती हैं। ईओ ने कहा कि जहां भी ऐसी स्थिति है वहां ठेकेदारों को निर्देश दिया गया है कि दोबारा सड़क बनवाएं।