फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The presence of sweeper is mandatory in every village

हर गांव में सफाईकर्मी की उपस्थिति अनिवार्य

Fri, 25 Oct 2019 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
The presence of sweeper is mandatory in every village
बांदा। जनपद के प्रभारी राज्य मंत्री कृषि लाखन सिंह राजपूत ने अधिकारियों को आगाह किया है कि विकास कार्यों में लापरवाही की तो बख्शे नहीं जाएंगे। डीपीआरओ को निर्देश दिया कि हरेक ग्राम पंचायत में सफाई कर्मचारी की उपस्थिति अनिवार्य करें और टीम भेजकर सफाई की समीक्षा करवाएं। टीमों से जांच के बाद ही गोशालाओं का भुगतान करने को कहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री ने बिल्हरका (नरैनी) में नहर का पुल न बनने पर असंतोष जताते हुए दो दिन में यह कार्य शुरू करने को कहा। पीडब्ल्यूडी ने बताया कि सिंचाई विभाग से एनओसी नहीं मिली। बांदा-सिंहपुर मार्ग में अभियान चलाकर पैचिंग, परसौड़ा गांव में करंट से हुई मौत पर पीड़ित परिवार को 5 लाख की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नलकूप अधिशासी अभियंता ने बताया कि पांच नलकूप विद्युत दोष और 7 मैकेनिकल खराबी से बंद हैं। मंत्री ने इन्हें शीघ्र चालू कराने को कहा। बीएसए को निर्देश दिए कि जूता-मोजा, बस्ता आदि का वितरण जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया जाए। डीएसओ को राशन कार्डों का सत्यापन और वितरण आदि के निर्देश दिए। आयुष्मान भारत योजना की रोजाना समीक्षा को कहा। कानून व्यवस्था के बारे में निर्देश दिए कि टॉप-10 अपराधियों की सूची बनाकर उन पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम हीरा लाल ने अधिकारियों से कहा कि मंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों का समय से पालन करें। एसपी गणेश साहा ने कानून व्यवस्था और गुड मॉर्निंग पुलिस की जानकारी दी। बैठक में भाजपा अध्यक्ष लवलेश सिंह, महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला सहित अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed