{"_id":"58a9e4fa4f1c1bac12d854b6","slug":"the-phone-will-be-repaired-on-an-electric-fault","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक फोन पर दुरुस्त किया जाएगा बिजली फॉल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक फोन पर दुरुस्त किया जाएगा बिजली फॉल्ट
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 20 Feb 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
फोन करते ही ठीक किया जाएगा फाल्ट
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 23 फरवरी को होने वाले मतदान में बिजली बाधा न बने, इसके लिए 450 संविदा कर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये कर्मचारी एक फोन कॉल पर पहुंचकर बिजली का फाल्ट ठीक करेंगे। इसके अलावा एसडीओ व अवर अभियंता इन संविदा कर्मियों पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
जिले में मतदान के लिए 830 मतदान केंद्र व 1530 बूथ बनाए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी बूथों पर बिजली व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। चेतावनी दी है कि मतदान के दौरान कहीं भी आपूर्ति बाधित हुई तो कार्रवाई की जाएगी। व्यवस्था में कोई बाधा न बन जाए, इसके लिए पावर कारपोरेशन ने संविदा कर्मियों के सहारे तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
प्रत्येक फीडर में दो-दो संविदा कर्मियों को लगाया गया है। इनके मोबाइल नंबर संबंधित बूथ के अधिकारियों के पास होंगे। कहीं कोई फाल्ट की जानकारी पर यह कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचेंगे। इसके अलावा एसडीओ और अवर अभियंताओं को संविदा कर्मियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विद्युत वितरण खंड ग्रामीण एक्सईएन समरनाथ ने बताया कि मतदान के दिन आपूर्ति में कोई व्यवधान न हो इसके लिए संविदा कर्मियों को जिम्मा सौंपा गया है। किसी संविदा कर्मी का मोबाइल बंद होने पर उसकी संविदा खतरे में पड़ सकती है। इसमें लापरवाही की शिकायत मिली तो कार्रवाई तय है।