फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The other day, hundreds of students are absent

दूसरे दिन भी सैकड़ों स्टूडेंट्स ने परीक्षा से किनारा कर लिया

Fri, 20 Feb 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 20 Feb 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
The other day, hundreds of students are absent

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद परीक्षा के दूसरे दिन शुक्रवार को भी सैकड़ों स्टूडेंट्स ने परीक्षा से किनारा कर लिया। हाईस्कूल संगीत वादन में नौ और इंटर गृहविज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र में 107 अनुपस्थित रहे।

विज्ञापन


द्वितीय पाली में 13,196 परीक्षार्थियों में 416 गैरहाजिर रहे। एक छात्र को आंतरिक सचल दल ने रंगे हाथों पकड़ा। दूसरी ओर उड़नदस्ते निरीक्षण को नहीं निकले। परीक्षा केंद्र आर्य कन्या इंटर कॉलेज, नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज, जीजीआईसी, व जीआईसी बांदा में कक्षों में परीक्षार्थियों को गंदगी और मच्छरों के प्रकोप से दोचार होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


ज्यादातर कमरों में रोशनी कम होने से परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र हल करने में दिक्कतें आईं। शुक्रवार को पहली पाली में हाईस्कूल संगीत वादन प्रश्नपत्र में पंजीकृत 156 में से 147  बालिकाएं उपस्थित हुईं। इंटर गृहविज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र में पंजीकृत 2680 बालिकाओं में 2573 ने ही परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बृहस्पतिवार को दूसरी पाली की इंटर परीक्षा में हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र में 8034 में 285 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सामान्य हिंदी में 5162 में 131 ने परीक्षा छोड़ दी। आंतरिक सचल दल ने डीएवी में दिलीप कुमार को नकल करते पकड़ा। उसका रस्ट्रीकेशन किया गया।

उधर, डीआईओएस, बीएसए व जीआईसी प्रधानाचार्य के सचल दलों ने शुक्रवार को परीक्षार्थियों की संख्या कम होने की वजह से निरीक्षण करना मुनासिब नहीं समझा। हाईस्कूल प्रथम पाली में एक भी नकलची अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए नहीं पकड़ा गया।


बिजली कटौती जारी
बिजली कटौती से परीक्षार्थी परेशान हैं। ओरन, अतर्रा व बिसंडा में भी शेड्यूल निर्धारित नहीं है। अभिभावक रामबहोरी कुशवाहा, रामसुंदर, राजेंद्र प्रसाद, रामशरण व राकेश गुप्ता ने बच्चे बोर्ड परीक्षा की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed