फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The organization did not place the upper castes in BSP

बसपा ने संगठन में सवर्णों को नहीं दी जगह

Wed, 13 Jul 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 13 Jul 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
The organization did not place the upper castes in BSP
बसपा प्रतीक

बांदा। बसपा ने चित्रकूटधाम मंडल की नई टीम में तिलक, तराजू और तलवार (ब्राह्मण, वैश्य और ठाकुर) को दरकिनार कर दिया है। दलित और पिछड़ी जातियों को ज्यादा महत्व दिया है। उधर, भाजपा ने नवगठित प्रदेश कार्य समिति में हमीरपुर और चित्रकूट को तो तरजीह दी लेकिन बांदा को तवज्जो नहीं दी।

विज्ञापन


मंगलवार को बसपा ने चित्रकूटधाम मंडल और भाजपा ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी की नई टीमें घोषित की। बसपा ने मंडल के लिए चार मुख्य जोन कोआर्डिनेटर और चार मंडल जोन कोआर्डिनेटर नियुक्त किए हैं। इसके अलावा हरेक जिले में दो-दो जिला प्रभारी बनाए हैं। 18 लोगाें की नई टीम मेें एक भी ब्राह्मण, ठाकुर या वैश्य नहीं है। दलित, पिछड़ी जाति और अल्पसंख्यक (मुस्लिम) पर ही संगठन का भार सौंपा है।
विज्ञापन


मुख्य जोन कोआर्डिनेटर में नौशाद अली, लालाराम अरिहवार, रामकिशोर वर्मा और लल्लू प्रसाद निषाद शामिल है। यानी एक अल्पसंख्यक, एक पिछड़ा वर्ग और दो दलित हैं। मंडल जोन कोआर्डिनेटर में लगभग सभी दलित वर्ग के हैं। इनमें श्रीदयाल रत्नाकर, बल्देव प्रसाद वर्मा, श्रीकेशन वर्मा और बाबूलाल अहिरवार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रभारियों में निशात नबी और प्रताप सिंह लोधी (हमीरपुर), मोहम्मद इदरीश, धीरज सिंह राजपूत, हरीराम कबीर बेदी और सत्येंद्र वर्मा (बांदा), कौशलेंद्र वर्मा व दरबारीलाल वर्मा (चित्रकूट) और राजेंद्र सोलंकी व कमलेश वर्मा महोबा शामिल हैं। इस बाबत बसपा के पूर्व जोनल कोआर्डिनेटर बल्देव प्रसाद वर्मा का कहना है कि बसपा सभी जातियों को सम्मान और उचित प्रतिनिधित्व देती है।

उदाहरण दिया कि चित्रकूटधाम मंडल में बसपा ने विधानसभा की दो सीटों पर ब्राह्मण प्रत्याशी घोषित किए हैं। इनमें जगदीश गौतम (चित्रकूट) और संजय दीक्षित (हमीरपुर) शामिल हैं।
दूसरी तरफ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने अपनी नई टीम में बांदा जिले को तरजीह नहीं दी, जबकि बांदा चित्रकूटधाम मंडल का मुख्यालय है। यहां भाजपा के तमाम सक्रिय और कद्दावर नेता भी हैं।


बांदा को दरकिनार कर हमीरपुर के बाबूराम निषाद को उपाध्यक्ष और चित्रकूट की रंजना उपाध्याय को प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है। आठ महामंत्री बनाए गए हैं। इसमें चित्रकूटधाम मंडल को शामिल नहीं किया गया। भाजपा की नई टीम में 15 उपाध्यक्ष, 15 मंत्री, 8 महामंत्री और एक-एक कोषाध्यक्ष व सह कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed