फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The older teenager refused to marry the groom

किशोरी ने किया उम्रदराज दूल्हे से शादी से इनकार

Tue, 28 Jun 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 28 Jun 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
The older teenager refused to marry the groom
पाकिस्तानी महिला के लेख ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी - फोटो : BBC

बांदा। शराबी पिता द्वारा 40 साल के दूल्हे के साथ शादी के बंधन में बांधी जा रही बालिका डीएम की चौखट पर आ धमकी। शादी रोकने और उसे नारी निकेतन भेजने की गुहार लगाई। डीएम ने एसडीएम पैलानी को शादी रुकवाने व जांच के आदेश दिए। चिल्ला थाने के बरेठीकलां गांव की उत्तरा देवी मंगलवार को जनता दरबार में डीएम से मिलते ही फफक कर रो पड़ी। उसने बताया कि उसकी उम्र अभी 16 वर्ष है। पिता चंद्रपाल शराबी है। बंबिया गांव निवासी सत्यनारायण द्विवेदी के साथ अक्सर शराब पीते हैं। सत्यनारायण के रिश्तेदार खप्टिहाकलां निवासी 40 साल उम्र वाले के साथ शादी तय कर दी है। जुलाई में शादी होनी है। उसने बड़े उम्र के दूल्हे से शादी का विरोध किया तो उसे घर से जबरन उठवाने की धमकी दी जा रही है। उत्तरा देवी ने कहा कि अब उसके पास दो रास्ते हैं। या तो आत्महत्या कर ले या उसे बूढ़े दूल्हे के साथ फेरे ले। डीएम ने एसडीएम पैलानी प्रह्लाद सिंह को मामले की जांच करने और शादी रोकवाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed