{"_id":"5dbb25758ebc3e015255b6b7","slug":"the-money-of-the-second-uniform-was-spent-on-books-banda-news-knp5229370100","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी यूनिफार्म का पैसा किताबों पर किया खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी यूनिफार्म का पैसा किताबों पर किया खर्च
विज्ञापन
पूर्व माध्यमिक विद्यालय चहितारा के छात्र।
- फोटो : BANDA
बांदा। परिषदीय स्कूलों में बच्चों के यूनिफार्म के लिए आए बजट से स्थानीय अधिकारियों ने कोर्स की किताबें खरीद लीं। बच्चों को दो के स्थान पर मात्र एक सेट यूनिफार्म दी गई है। सरकारी बजट के निर्धारित मद में हेरफेर कर देने के इस प्रकरण पर विभागीय अधिकारियों की दलील है कि इसके लिए उन्होंने शासन से अनुमति ले ली थी। मंडल के 5.24 लाख बच्चों को अभी एक सेट यूनिफार्म की और दरकार है।
मंडल के चारों जिलों में लगभग 7000 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें 5 लाख 24 हजार 805 बच्चे पढ़ रहे हैं। इन बच्चों को दो-दो सेट यूनिफार्म देने के लिए शासन ने मंडल को 31 करोड़ 48 लाख का बजट उपलब्ध कराया था। दो सेट यूनिफार्म के लिए 600 रुपये दिए गए थे। बेसिक शिक्षा के मंडल और जिला स्तरीय अधिकारियों ने यूनिफार्म में मात्र 23 करोड़ 61 लाख रुपये खर्च करके बच्चों को एक-एक यूनिफार्म बांट दिया।
शेष 8 करोड़ रुपये से पाठ्य-पुस्तकों के भुगतान में खर्च कर दिए गए। चार माह बीत गए और बच्चों को यूनिफार्म की दूसरी सेट नहीं दी गई। एक ही यूनिफार्म से बच्चे काम चला रहे हैं।
विज्ञापन
यूनिफार्म का पैसा पाठ्य-पुस्तकों पर खर्च कर दिए जाने को सरकार के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन माना जा रहा है। निर्धारित मद का पैसा दूसरे मद में खर्च नहीं होता, लेकिन बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी अपनी सफाई में कह रहे हैं कि जब पाठ्य-पुस्तकों का बजट आएगा तो उससे यूनिफार्म की दूसरी सेट बच्चों को दे दी जाएगी। अधिकारी यह नहीं बता पा रहे कि यह बजट कब आएगा? यानी तब तक बच्चों को एक ही यूनिफार्म से काम चलाना होगा।
जिला बच्चे यूनिफार्म पर खर्च
बांदा 2,06,763 9,30,43,350
चित्रकूट 1,28,960 5,80,23,000
महोबा 91,646 4,12,40,700
हमीरपुर 97,436 4,38,46,200
योग 5,24,805 23,61,62,250
यूनिफार्म के बजट से पाठ्य पुस्तकों का भुगतान शासन के निर्देश पर किया गया है। पाठ्य पुस्तकों का बजट आने पर दूसरे सेट यूनिफार्म के लिए धनराशि स्कूलों को भेजी जाएगी।-गंगा चरण राजपूत, अपर निदेशक (बेसिक शिक्षा), चित्रकूटधाम मंडल।