फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The meritorious and the participants received the honor

मेधावियों और प्रतिभागियों को मिला सम्मान

Sun, 23 Feb 2020 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
The meritorious and the participants received the honor
समारोह में उपस्थित लोग। - फोटो : BANDA
बांदा। राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव और पुरस्कार वितरण समारोह भव्य आयोजन के साथ मनाया गया है। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए गए। कालेज के मेधावी छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। छात्राओं की रंगारंग प्रस्तुतियों ने समा बांधे रखा।
विज्ञापन

हमीरपुर विधायक युवराज सिंह और महाविद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन से समारोह शुरू हुआ। उन्होंने महाविद्यालय को सराहा।
विज्ञापन

बी-काम प्रथम वर्ष में सर्वोच्च अंक हासिल करने वाली छात्रा सोनी पुत्र उमेश बाबू को उप प्रबंधक अनिल अग्रवाल ने पन्नालाल अग्रवाल स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया। प्रमाणपत्र और 5100 रुपये दिए। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के टॉपर छात्र मोहित भागवानी (बी-काम द्वितीय वर्ष) को अवधेश गुप्ता ने जुग्गीलाल गुप्ता स्मृति पुरस्कार में 5100 रुपये दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने प्रस्तुत किए कार्यक्रम
छात्रा आद्या तिवारी और शिवांगी द्विवेदी ने सरस्वती वंदना, छात्र मोहम्मद समीर, शिव सिंह, नितिन कुमार, प्रियांशू, शिवा तिवारी ने गणेशा नृत्य, नंदिता गुरुदेव ने शिव स्तुति, दीपिका, रिचा सिंह, अंजली, पूनम, सोनिया ने स्वागत गीत पेश किया। मंजू, सपना, शिवानी, प्रियंका आदि ने चंगेलिया नृत्य और सामूहिक घूमर नृत्य प्रस्तुत किया। प्रिया गुबरैले, समीर, कृष्णा, शिवा तिवारी, सपना यादव, आर्यन चौरसिया, रिजवान, नितिन आदि ने गीत और नृत्य से समां बांधा। प्राचार्य डा.रामभरत सिंह तोमर ने महाविद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत की और सभी का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय प्रवक्ता डा.विष्णु स्वरूप गुप्ता ने किया। सुनील कुमार सनी, सुषमा सैनी, श्रद्धा निगम ने सहयोग किया।

ये समारोह में रहे मौजूद
समारोह में प्रबंध समिति सदस्य लाखन सिंह, राजकुमार राज, पूर्व प्रधानाचार्य महमूद हुसैन, व्यापारी नेता मनोज जैन, अमित सेठ भोलू, अनुराग चंदेरिया, अरविंद यादव मिंटू, अंजू दमेले, दीपाली ओमर, छाया सिंह, राकेश मोहन चतुर्वेदी, बाबूलाल गुप्त, धनंजय सिंह, शिवकुमार गुप्ता, संजय निगम अकेला, डा. गरिमा द्विवेदी, डा.दिव्या सिंह, शकुंतला गुप्ता, डा. विवेक कुमार पांडेय, डा.राजेश गुप्ता, उत्तम सिंह आदि शामिल रहे।

राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय में मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत करते व्यापारी नेता मनोज जैन व पूर

राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय में मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत करते व्यापारी नेता मनोज जैन व पूर- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed