{"_id":"57127c684f1c1b106d4a6ae6","slug":"the-mercury-reached-46-degrees-in-banda","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा में 46 डिग्री पर पहुंचा पारा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा में 46 डिग्री पर पहुंचा पारा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 16 Apr 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
धूप की तपिश और लू के थपेड़ों से शहर के आवास विकास कालोनी इलाके में पसरा सन्नाटा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में 10 से 29 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चले लू के थपेड़ों ने शनिवार को सीजन का सबसे गर्म दिन बना दिया। पारा 46 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। 24 घंटे में तीन डिग्री की छलांग लगा तापमान ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। दोपहर को सड़कों पर सन्नाटा छा गया। मौसम जानकार अभी गर्मी का सिमत और बढ़ने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय जल आयोग में मौसम विभाग के मुताबिक अप्रैल के मध्य सामान्य तापमान अधिकतम 39 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहता है। लेकिन इस साल अप्रैल में मई जैसे हाल हैं। दोपहर से शाम तक 22 से 29 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चले लू के थपेड़ों ने राहगीरों का रास्ता रोक दिया।
विज्ञापन
हीट स्ट्रोक से बचने के लिए अधिकांश लोग घरों में दुबके रहे। कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएस खां ने बताया कि गर्म पछुवा हवाएं चल रही हैं। ‘हीट वेव्स कंडीशन’ डेवलप होने के चलते पारे ने तेजी दिखाई है। अधिकतम पारा अभी और बढ़ेगा।
विज्ञापन