फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The mechanic who was going to make the machine died after being hit by the train

Banda News: मशीन बनवाने जा रहे मिस्त्री की ट्रेन से कटकर मौत

Sun, 14 May 2023 02:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
The mechanic who was going to make the machine died after being hit by the train
बांदा। मशीन बनवाने के लिए घर से निकले मिस्त्री की लोहिया पुल पर ट्रेन से कटकर मौत हो गई। उसकी जेब से मिले मोबाइल नंबर और आधार कार्ड से पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव निवासी संदीप (22) टाइल्स पत्थर की कटाई का काम करता था। इन दिनों हमीरपुर में काम कर रहा था। शुक्रवार की रात वह घर से पत्थर कटाई की मशीन बनवाने निकला। शहर कोतवाली क्षेत्र के लोहिया पुल के पास ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसकी जेब से मिले मोबाइल और आधार कार्ड से परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने आकर उसकी शिनाख्त की।
विज्ञापन

चाचा बल्लू ने बताया कि बांदा शहर में पुलिस लाइन के पास संदीप की मौसी रहती हैं। वह उनके पास भी मिलने गया था। वह वहां से कैसे लोहिया पुल पहुंच गया, इस बारे में वह नहीं बता सकते। दो भाइयों में बड़ा था। अविवाहित था। शहर कोतवाली इंस्पेक्टर संदीप तिवारी ने बताया कि ट्रेन से कटकर मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ई रिक्शा में हालत बिगड़ी, महिला की मौत
बांदा। कमासिन थाना क्षेत्र के बाबू पुरवा गांव निवासी बड़की रैदास (50) अपने पौत्र अमित कुमार के साथ शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारी रोड सेंट मेरिज स्कूल के पास अपने पुत्र विद्या सागर के आवास पर आई थी। यहां से शुक्रवार को गांव जाने के लिए अपने पौत्र अमित कुमार के साथ निकलीं। तिंदवारी रोड स्थित मंडी समिति में नगर निकाय चुनाव की मतगणना होने के कारण वह छोटे बाईपास से इंदिरानगर होते हुए बस स्टॉप जा रहीं थी। इंदिरा नगर के पास अचानक रिक्शे में बैठे-बैठे उनकी हालत बिगड़ गई। इससे वह बेहोश होकर रिक्शे में ही गिर गईं। उसका पौत्र रिक्शा चालक की मदद से उसे जिला अस्पताल लाया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव घर ले गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed