{"_id":"667728f644539f7f0603b0f4","slug":"the-main-line-jumper-blew-up-power-was-cut-off-for-four-hours-banda-news-c-212-1-bnd1003-112172-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: मुख्य लाइन का जंपर उड़ा, चार घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: मुख्य लाइन का जंपर उड़ा, चार घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन
बांदा। 220केवीए उपकेंद्र की मुख्य लाइन का शनिवार को जंपर उड़ गया। इससे चार घंटे बिजली गुल रही। वहीं रात में भी कई ट्रांसफार्मर फुंकने और जंपर उड़ने से लोगों को अंधेरे में रात बितानी पड़ी। सूचना मिलने पर बिजली कर्मी दौड़ते रहे, पर फाल्ट तलाशने में पसीने छूट गए।
ओवरलोड के चलते कहीं ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं तो कहीं जंपर उड़ रहे हैं। इससे बिजली विभाग खुद को असहाय महसूस कर रहा है। शनिवार को पूरे दिन बिजली की आंख मिचौली चलती रही। मर्दननाका (टेलीफोन टावर), कटरा, छाबी तालाब, बलखंडी नाका, खाईंपार, बन्योटा में आधा घंटे बिजली आई तो घंटे गुल रही।
तिंदवारी रोड स्थित 220केवीए उपकेंद्र में मुख्य लाइन का जंफर उड़ने से सुबह नौ बजे बिजली चली गई। इसके बाद दोपहर दो बजे जंफर जोड़कर बिजली कर्मियों ने दुरुस्त किया। करीब चार घंटे तक लोग गर्मी में परेशान रहे। पीलीकोठी से जुड़े सट्टन चौराहे पर सुबह छह बजे ट्रांसफार्मर फुंक गया। इसे शाम छह बजे बदला गया। पूरे दिन करीब दस हजार की आबादी गर्मी में परेशान रही।
विज्ञापन
निम्नीपार में बिजली के खंभे में करंट उतरने के कारण शाम सात बजे लाइन काट दी गई। दुरुस्त करने में करीब दो घंटे लग गए। छोटी बाजार, बिजली खेड़ा, अतर्रा चुंगी, खाईंपार, गुलाबबाग, मुक्ति धाम रोड, सिविल लाइंस में भी पूरे दिन बिजली की आवाजाही लगी रही।
वर्जन-
-बिजली कर्मी लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं। 220केवीए उपकेंद्र में जंपर उड़ने से शहर में तीन घंटे बिजली प्रभावित रही। ट्रांसफार्मर खराब होने पर तुरंत बदलाए जाते हैं। -आरिफ अहमद, मुख्य अभियंता, दक्षिणांचल विद्युत वितरण खंड
आज तीन घंटे गुल रहेगी बिजली
बांदा। पीलीकोठी उपकेंद्र से जुड़े एक दर्जन मोहल्लों में रविवार को सुबह नौ बजे से तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। एक्सईएन प्रकाश देव पांडेय ने बताया कि रविवार को 33केवी लाइन व सब स्टेशन अनुरक्षण कार्य कराए जाने हैं। सुबह नौ बजे से 12 बजे तक पीलीकोठी उपकेंद्र से जुड़े किरन कॉलेज, कटरा, डिग्गी चौराहा, बलखंडीनाका, महेश्वरी देवी मंदिर, कोतवाली रोड, छिपटहरी, बाबूलाल चौराहा, छोटी बाजार, गूलरनाका, अलीगंज, खाईंपार, मर्दननाका, डीएवी काॅलेज रोड आदि मोहल्लों में बिजली नहीं रहेगी।