फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The loader collided with the paddy-laden trolley, the driver burnt alive

धान लदी ट्राली से टकराया लोडर, चालक जिंदा जला

Tue, 01 Feb 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
The loader collided with the paddy-laden trolley, the driver burnt alive
मुकेश। (फाइल फोटो) - फोटो : BANDA
तिंदवारी (बांदा)। धान खरीद केंद्र के पास सड़क किनारे खड़ी धान लदी ट्राली से तेज रफ्तार लोडर की टक्कर हो गई। इससे लोडर में आग लग गई और उसका चालक जिंदा जल गया। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

सीमावर्ती हमीरपुर जनपद के मुस्करा थाना क्षेत्र अंतर्गत छानी बुंदेला गांव निवासी मुकेश कुमार सेन (30) पुत्र श्रवण कुमार लोडर में शादी का सामान लेकर बबेरू (बांदा) गया था। सोमवार की देर रात वापस जाते समय तिंदवारी थाना क्षेत्र के पपरेंदा रोड पर विपणन शाखा खरीद केंद्र के पास धान से भरी ट्रैक्टर ट्राली से लोडर पीछे से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लोडर में आग लग
विज्ञापन

गई। हादसे में घायल चालक मुकेश कुमार लोडर में ही फंस गया। लपटें तेज होने पर ग्रामीण व राहगीर उसे बाहर निकालने की हिम्मत नहीं जुटा सके। उसकी वहीं जलकर मौत हो गई। ट्रैक्टर ट्राली की रखवाली कर रहे किसानों ने पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई, पर तब तक लोडर जल चुका था। सीओ सदर सत्यप्रकाश शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इंस्पेक्टर प्रभुनाथ सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में ले ली गई। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

सड़क पर अवैध पार्किंग ने ले ली भाई की जान
तिंदवारी। छानी बुंदेला (मुस्करा) गांव का मुकेश कुमार सेन खुद के लोडर से भाड़े का काम करता था। घर का कमाऊ पूत था। छोटे भाई राजेंद्र कुमार ने बताया कि मुकेश की छह साल पहले शादी हुई थी। पत्नी संगीता और चार साल का बेटा रुद्र है। पिता सरवन मजदूरी करते हैं। मुकेश की आमदनी से ही घर का खर्च चलता था। कहा कि अगर सड़क पर धान से भरी ट्राली न खड़ी होती तो शायद उसके भाई की जान बच जाती। उधर, धान बेचने आए किसानों ने भी कहा कि खरीद तेज होती और ट्रालियां सड़क में न खड़ी हो पातीं तो शायद यह हादसा नहीं होता।

धू-धू कर जलता लोडर। संवाद

धू-धू कर जलता लोडर। संवाद - फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed