फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The litigants get justice due to the harmony of the bar-bench

बार-बेंच के सामंजस्य से वादकारियों को मिलता न्याय

Wed, 16 Mar 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
The litigants get justice due to the harmony of the bar-bench
The litigants get justice due to the harmony of the bar-bench - फोटो : BANDA
बबेरू। जनपद न्यायाधीश गजेंद्र कुमार ने अधिवक्ताओं से कहा है कि बार और बेंच की गरिमा बरकरार रखें। बार-बेंच के सामंजस्य से वादकारियों को न्याय मिलता है। वादकारियों से अच्छा व्यवहार करें। उन्होंने बांदा और बबेरू के अधिवक्ताओं को सराहा।
विज्ञापन

तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को जिला जज ने शपथ ग्रहण कराई। अध्यक्ष पद पर निर्वाचित रामशरण प्रजापति, महासचिव रामचंद्र यादव, कोषाध्यक्ष विष्णु प्रताप सिंह सहित मनोज कुमार श्रीवास्तव, देवनारायण पटेल, विजय नारायण, गणेश प्रसाद ने शपथ ली। जिला जज ने कहा कि बांदा के अधिवक्ता संघ के साथ-साथ बबेरू के अधिवक्ता साथी भी अच्छे हैं। अधिवक्ता संघ पदाधिकारियों ने निर्माणाधीन सिविल कोर्ट तक आने-जाने के लिए मंडी परिषद से आम रास्ता जोड़ने की मांग की।
विज्ञापन

सीजेएम भारतेंदू प्रकाश गुप्ता व सिविल जज (जूनियर डिवीजन), बबेरू सौरव आनंद ने भी संबोधित किया। संचालन रामप्रताप वर्मा ने किया। जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष बृजमोहन सिंह गौर, महासचिव राकेश सिंह, आनंद सिन्हा, जीतू त्रिपाठी, रामकिशोर यादव, उमाकांत तिवारी, मैकूलाल प्रजापति, जय गोपाल गुप्ता, कुंवर जयसिंह, शिवपूजन वर्मा, रामखेलावन प्रजापति, रणजीत यादव, नरोत्तम, विष्णु प्रताप, गणेशचंद, रमाकांत द्विवेदी, अभिकरण सिंह, प्रभाकर पाठक, रमेश पवार, जमुना गुप्ता, भूपत बाबू पटेल, शंकर प्रसाद, विजय नारायण, चंदन तिवारी, दिनेश सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed