{"_id":"5c0c0b8cbdec22419820b6a8","slug":"the-inspiration-for-women-to-live-with-passion","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को हौसले के साथ जीने की दी प्रेरणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को हौसले के साथ जीने की दी प्रेरणा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Sat, 08 Dec 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
महिला डिग्री कालेज में नुक्कड़ नाटक पेश करतीं छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
अपराजिता-100 मिलियन स्माइल के बैनर तले आयोजित नुक्कड़ नाटकों में राजकीय महिला पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री कालेज की छात्राओं ने ससुराल में महिलाओं पर वाले जुल्म और पीड़ित महिलाओं को हौसले से जीने की प्रेरणा दी। साथ ही छात्राओं ने नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाने के लिए शपथपत्र भरे।
शनिवार को राजकीय महिला डिग्री कालेज परिसर में महिला सशक्तीकरण के संदर्भ में अपराजिता-100 मिलियन स्माइल के तत्वावधान में छात्राओं नाटकों का मंचन किया। ‘एक कदम जिंदगी की ओर’ नाटक में छात्राओं ने विभिन्न किरदार अदा कर महिलाओं को हौसले के साथ जीने की प्रेरणा दी। उन्हें बताया कि माता-पिता का घर हो या ससुराल, उन्हें हर दिन एक कदम जिंदगी का तय करना है। जो भी परिस्थितियां आएं, उनका डटकर और हंसकर मुकाबला करना है।
यही अपराजिता की परिभाषा है। एक अन्य नाटक ‘अबला बन गई सबला’ में छात्राओं और महिलाओं के साथ अक्सर मनचलों या शोहदों द्वारा राह चलते छींटाकशी या अभद्र कमेंट के प्रति आगाह किया गया। विभिन्न भूमिकाएं अदा कर रहीं छात्राओं ने संदेश दिया कि महिलाएं अब अबला नहीं, खुद को सबला समझें। सरकार द्वारा महिलाओं के लिए मुहैया कराई गईं विभिन्न सुविधाओं और संचालित की जा रहीं सुरक्षा योजनाओं की भी जानकारी दी। आपरेशन मुस्कान और एंटी रोमियो स्क्वॉयड प्रभारी उप निरीक्षक शालिनी भदौरिया ने कहा कि महिलाएं अपनी समस्याओं का निराकरण खुद करें।
विज्ञापन
नुक्कड़ नाटकों में बहू, सास, ससुर, सहेली, मनचले, समाजसेवी, पड़ोसी इत्यादि की भूमिकाएं अदा करने वाली छात्राओं में चंचल गोयल, प्रियंका गुप्ता, आफरीन निशा, दिव्यम दीक्षित, लक्ष्मी गुप्ता, पूर्ति, प्रीति यादव, ममता और श्वेता सिंह शामिल रहीं। कार्यक्रम का संयोजन महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य/प्रवक्ता डॉ. सबीहा रहमानी व डॉ. जेबा खान ने किया। छात्राओं ने अपराजिता के शपथपत्र भी भरे। डॉ. राजनारायण सिंह, रजनी भार्गव, डॉ. दीपाली गुप्ता, डॉ. जयप्रकाश सिंह, सपना सिंह, ज्योति मिश्रा, डॉ. शशिभूषण मिश्रा, डॉ. अंकिता तिवारी, डॉ. पंकज सिंह, डॉ. विनोद कुमार सिंह चंदेल भी मौजूद रहे।