फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The hospital 's health improved , new beds

अस्पताल की सेहत सुधरी, नए बेड लगे

Sat, 09 Jan 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 09 Jan 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
The hospital 's health improved , new beds

बांदा। मुख्य सचिव के भ्रमण ने जिला अस्पताल की सेहत

विज्ञापन
भी कुछ दिन के लिए सुधार दी है। अस्पताल के आकस्मिक निरीक्षण की संभावना से सहमे अफसर अस्पताल को सजाने-संवारने में जुट गए हैं।

वार्डों से खटारा बेड हटाकर 10 नए बेड डाल दिए गए हैं। गद्दे और चादर बदल गए हैं। मुख्य सचिव के 13 जनवरी को आने तक चार दिन अस्पताल में व्यवस्थाएं पूरी तरह चाक-चौबंद रहेंगी।

शनिवार से ही जिला अस्पताल को संवारने का काम शुरू हो गया। स्टोर से नए पलंग निकाल कर वार्डों में रखे गए हैं और वार्डों से पुराने पलंग हटा दिए गए हैं।

जगह-जगह सफाई हो रही है। वार्डों में लगे गर्म हवा फेंकने वाले ब्लोवर दुरुस्त किए जा रहे हैं। मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. एसएन गुप्ता ने भी स्वीकारा कि इंतजाम मुख्य सचिव के भ्रमण के मद्देनजर हो रहे हैं।

उन्होंने बताया कि वाटर टैंक और टंकियां साफ कराई गई हैं। बेडों की चादर बदली हैं। डाक्टरों और स्टाफ को खबरदार किया गया है कि मरीज और तीमारदारों से अच्छी तरह से पेश आएं।

बाहर की दवाएं डाक्टर हरगिज न लिखें। शनिवार को सीएमएस ने तैयारियों को लेकर डाक्टरों के साथ मीटिंग की। इसमें डॉ. आरके गुप्ता, डॉ. टीआर सरसैय्या, डॉ. अनुराग श्रीवास्तव भी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed