{"_id":"573616a74f1c1b7159919ca5","slug":"the-heat-broke-records-this-season","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी ने तोड़ा इस सीजन का रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी ने तोड़ा इस सीजन का रिकार्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 13 May 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
हीट स्ट्रोक से हिफाजत करतीं युवतियां।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में तापमान ने शुक्रवार को फिर नया कीर्तिमान कायम किया। पारा अधिकतम 46.6 और न्यूनतम 32 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा। यह इस सीजन का सबसे ज्यादा तापमान था। सब कुछ बुरी तरह तप उठा। जनजीवन पसीना-पसीना हो गया। 22 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चले लू के थपेड़ों ने राह चलना मुश्किल कर दिया। महोबा मंडल में सबसे ज्यादा गर्म रहा।
विज्ञापन
मई की शुरुआत में 46 डिग्री तापमान ने हालत बिगाड़ दी थी, लेकिन बीच में बारिश व बदली ने कुछ राहत दी। अब तीन दिन से लगातार फिर तापमान चढ़ रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 42, बृहस्पतिवार 43 और शुक्रवार को यह छलांग मारकर 46.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पिछले साल भी 13 मई को 46 डिग्री तापमान था। 16 फीसदी आर्द्रता के बीच 22 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार से चल रहीं गर्म हवाओं ने सड़कों पर निकलना दुश्वार कर दिया।
विज्ञापन
बांदा से भी ज्यादा गर्म महोबा रहा। वहां अधिकतम तापमान 46.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि चित्रकूट में 45.5 और हमीरपुर में 45.6 दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी तीन दिनों में चार डिग्री बढ़कर 32 डिग्री के आसपास रहा।
विज्ञापन
कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ.एसएस खां ने बताया कि ड्राई वेदर कंडीशन और पश्चिम की ओर से आने वाली गर्म पछुवा हवाओं ने बुंदेलखंड में तापमान बढ़ा दिया है। जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में तापमान 44 डिग्री के आसपास है। उन्होंने बताया कि मौसम तेवर फिलहाल लगातार तीखे होंगे। 18 व 19 मई तक अधिकतम तापमान 49 डिग्री तक जाने की संभावना है। हीटवेव कंडीशन और जोरों पर जाएगी।