{"_id":"68ab59398b90fef24e00047c","slug":"the-health-team-camped-in-the-village-and-treated-the-children-banda-news-c-212-1-bnd1006-132199-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: स्वास्थ्य टीम ने गांव में डाला डेरा, बच्चों का किया उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: स्वास्थ्य टीम ने गांव में डाला डेरा, बच्चों का किया उपचार
विज्ञापन
नरैनी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहेरी से स्वास्थ्य टीम मसुरी खेरवा गांव पहुंची और बच्चों का उपचार करते हुए दवा वितरित की। मोमोज खाने से गांव में 22 बच्चे फूड प्वाइजन की चपेट में आ गए थे।
तहसील के महुआ ब्लॉक मसूरी खेरवा गांव में एक हथठेलिया में मोमोज बेचे जा रहे थे। गांव के बच्चों ने मोमोज खरीदकर खाया और फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए थे। मामले की जानकारी जिलाधिकारी को दी गई थी। रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहेरी से स्वास्थ्य टीम गांव पहुंची और बच्चों का उपचार किया।
आठ बच्चों की हालत में सुधार न होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, अब हालात सामान्य हैं। स्वास्थ्य टीम में सीएससी बहेरी अधीक्षक डॉ. देव तिवारी, डॉ. विनोद, फार्मासिस्ट कमलेश व आनंद, वार्ड ब्वॉय रोहित व अनूप, आशा मीना कुशवाहा, एएनएम कल्पना त्रिपाठी शामिल रहीं। सीएचसी बहेरी अधीक्षक ने बताया कि सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। अब हालत में सुधार है।