{"_id":"60e1f80a8ebc3ec2025c70f5","slug":"the-health-of-the-former-mla-convicted-of-the-brahmadutt-dwivedi-murder-case-deteriorated-banda-news-knp638278647","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रह्मदत्त द्विवेदी हत्याकांड के दोषी पूर्व विधायक की तबीयत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रह्मदत्त द्विवेदी हत्याकांड के दोषी पूर्व विधायक की तबीयत बिगड़ी
विज्ञापन
बांदा। भाजपा के पूर्व मंत्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी हत्याकांड के दोषी सजायाफ्ता पूर्व सपा विधायक विजय सिंह की तबीयत बिगड़ गई। प्रयागराज के स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूर्व विधायक 14 सितंबर 2020 को प्रशासनिक आधार पर बांदा जेल भेजे गए थे।
भाजपा के पूर्व मंत्री ब्रह्मदत्त द्विवेदी की 10 फरवरी 1997 की रात फर्रुखाबाद जिले के लोहाई रोड पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में सपा के पूर्व विधायक विजय समेत दो अन्य को पुलिस ने आरोपी बनाया था। सेशन कोर्ट व हाईकोर्ट से तीनों को उम्रकैद की सजा हो गई थी।
14 सितंबर 2020 को सपा के पूर्व विधायक विजय सिंह को शासन ने प्रशासनिक आधार पर बांदा जेल स्थानांतरित कर दिया था। जेलर प्रमोद तिवारी ने बताया कि विजय की उम्र करीब 66 वर्ष है। बुढ़ापे के साथ ही उन्हें अनेक बीमारियां हैं। शुगर, ब्लड प्रेशर, किडनी आदि से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
जून माह में तबीयत बिगड़ने पर उन्हें प्रयागराज भेजा गया था। वहीं का इलाज चल रहा है। शनिवार को तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। यहां ट्रामा सेंटर के डाक्टर ने उन्हें प्रयागराज रेफर कर दिया।