फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The head and the kotdar clashed in front of the investigating officer

जांच अधिकारी के सामने भिड़े प्रधान और कोटेदार

Fri, 24 Jun 2022 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
The head and the kotdar clashed in front of the investigating officer
तिंदवारी। गरौंती गांव की प्रधान फूलकुमारी की शिकायत पर शुक्रवार को जांच करने पहुंचे क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी शरद कुमार स्वर्णकार के सामने ही पंचायत भवन में कोटेदार और महिला प्रधान के बीच विवाद हो गया। इस पर जांच अधिकारी वहां से चले गए।
विज्ञापन

प्रधान ने कोटेदार सिद्धगोपाल की उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी। इस पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी जांच करने पहुंचे थे। वह पंचायत भवन में ग्रामीणों के बयान दर्ज कर रहे थे। तभी कोटेदार और प्रधान के बीच विवाद हो गया। प्रधान ने सरकारी काम में बाधा व अभद्रता की तहरीर थाने में देते हुए कोटेदार सहित सात सहयोगियों को आरोपी बनाया है। थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, प्रधान संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने बताया कि जांच की गई है। कोटेदार के यहां सीसीटीवी कैमरा और वाइस रिकार्डर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed