फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The government took over the job in six blocks

छह ब्लाकों में सरकार ने संभाला काम

Sat, 19 Mar 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा Updated Sat, 19 Mar 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
The government took over the job in six blocks
शपथ लेतीं महिला क्षेत्र पंचायत सदस्य। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। ब्लाक प्रमुख और क्षेत्र पंचायत सदस्यों की शपथ के आयोजन राजनीतिक दलों में बंटे नजर आए। जहां जिस पार्टी का प्रमुख था, उस मंच पर उसी दल के नेताओं का कब्जा रहा। हालांकि सपा इसमें अव्वल रही। एक ब्लाक में भाजपाइयों को वर्चस्व था।

विज्ञापन


शुक्रवार को जनपद के छह विकास खंड मुख्यालयों मेें समारोह पूर्वक शपथ ग्रहण कराई गई। बड़ी संख्या में घूंघट और नकाब वाली क्षेत्र पंचायत सदस्य महिलाओं ने भी शपथ ली। मुख्यालय के नजदीक बड़ोखर ब्लाक में समारोह भाजपामय रहा।
विज्ञापन


यहां ब्लाक प्रमुख विशंभर सिंह लालू भाजपा के हैं। सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल, पूर्व अध्यक्ष बाल मुकुंद शुक्ल, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद जैन, अशोक त्रिपाठी जीतू, जगराम सिंह समेत दलपत सिंह, राजेश सिंह और बीडीओ आरडी यादव उपस्थित रहे। सदर एसडीएम ने शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बबेरू एसडीएम सुरेंद्र प्रसाद यादव ने ब्लाक प्रमुख सुमन देवी को पहले शपथ दिलाई। इसके बाद सभी बीडीसी सदस्यों ने शपथ ली। कई बीडीसी गोद मेें बच्चा लेकर आई थीं।  क्षेत्रीय सपा विधायक विशंभर यादव मंच पर उपस्थित रहे। कोआपरेटिव बैंक अध्यक्ष गौरव यादव, लाखन निषाद, दिलीप सोनी, पुत्तम सिंह, विमल यादव, प्रमुख प्रतिनिध अनिल कुमार, मुकेश कुमार, केके महंत, बीडीओ गिरीश पाठक, सचिव भवानी सिंह और चंद्रभान सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

नरैनी ब्लाक प्रमुख अवधेश कुमार सिंह को एसडीएम महेंद्र सिंह ने शपथ दिलाई। इसके बाद ब्लाक प्रमुख क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाई। कोआपरेटिव बैंक पूर्व अध्यक्ष लाखन सिंह, जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह वर्मा, संजय साहू, भरतलाल दिवाकर, पूर्व प्रमुख रूद्र प्रताप सिंह सहित शंकरदीन यादव, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश चौरसिया, राम किशोर सिंह, राजबहादुर सिंह, हेम सिंह, ब्रजमोहन यादव आदि उपस्थित रहे।

उधर, महुआ ब्लाक में प्रमुख शशि यादव ने पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद बोस की उपस्थिति में एसडीएम अवधेश कुमार सिंह ने शपथ दिलाई। ब्लाक प्रमुख ने सभी बीडीसी को शपथ दिलाई। यहां सपा जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी, एमएलसी रमेश मिश्रा, जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष शकील अली, अमिता वाजपेई, आलोक यादव, राजा यादव आदि उपस्थित रहे।


बिसंडा ब्लाक प्रमुख कलमतिया देवी को अतर्रा एसडीएम विनय कुमार पाठक ने शपथ दिलाई। बीडीसी को भी उन्होंने शपथ दिलाई। विधायक विश्ंाभर सिंह यादव उपस्थित रहे। समारोह का संचालन कवि जवाहरलाल जलज ने कविताओं के साथ किया। बीडीओ सुधाकर शुक्ला, प्रमुख पति रामेश्वर यादव, सपा नगर अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव, राजेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे। उधर, जसपुरा में ब्लाक प्रमुख सादिका खातून को एडीएम पैलानी पुष्पराज सिंह ने शपथ दिलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed