फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The girl committed suicide by consuming poisonous substance

Banda News: जहरीला पदार्थ खाकर युवती ने की खुदकुशी

Sat, 04 Jan 2025 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
The girl committed suicide by consuming poisonous substance
कालिंजर (बांदा)। मोबाइल पर पति से झगड़ा करने के बाद युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। युवती की मेडिकल कॉलेज ले गए। डॉक्टर ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। भाई ने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गुढ़ाकलां गांव के मजरा टिकरा पुरवा निवासी रोशनी (28) का पति राजाबाबू गुजरात में काम करता है। गुरुवार को पति से मोबाइल पर बातचीत के दौरान रोशनी की कहासुनी हो गई। इसी से नाराज होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर घरवालों ने उसे सीएचसी नरैनी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर मेडिकल कालेज पहुंचे, वहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

रोशनी के भाई नत्थू प्रसाद ने बताया कि एक जनवरी को रोशनी ननद के देवर राहुल के साथ कालिंजर किला गई थी। इसी बात से पति नाराज था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। भाई ने आरोप लगाया कि पति की प्रताड़ना से परेशान रोशनी ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी की है। उसके दो बेटे हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed