{"_id":"62ab6f12be80b0278333f4f5","slug":"the-examinees-entangled-in-minus-marking-could-not-even-attempt-half-the-questions-banda-news-knp7027185182","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइनस मार्किंग में उलझे परीक्षार्थी, आधे प्रश्न भी नहीं कर पाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माइनस मार्किंग में उलझे परीक्षार्थी, आधे प्रश्न भी नहीं कर पाए
विज्ञापन
The examinees entangled in minus marking, could not even attempt half the questions.
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा-2022 (यूपीकैटेट) में माइनस मार्किंग को लेकर परीक्षार्थी उलझे रहे। ओएमआर शीट में 200 प्रश्नों के उत्तर हल करने में तीन घंटे भी कम पड़ गए। ज्यादातर परीक्षार्थी 80 से 90 प्रश्न ही हल कर पाए। मंडल मुख्यालय के इकलौते परीक्षा केंद्र पंडित जेएन डिग्री कॉलेज में चित्रकूटधाम मंडल के परीक्षार्थी शामिल हुए। यहां सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा हुई। पहले दिन 776 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 723 ने परीक्षा दी। 53 ने परीक्षा छोड़ दी।
इस वर्ष प्रदेश के चार कृषि विश्वविद्यालयों में बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय परीक्षा को करा रहा है। यह परीक्षा प्रदेश के आठ जिलों में कराई जा रही है। पहले दिन गुरुवार को सुबह 9 बजे से स्नातक स्तर की परीक्षा हुई। पंडित जेएन डिग्री कॉलेज में परीक्षार्थियों के जूते और चप्पल परीक्षा कक्ष के बाहर ही उतरवा दिए गए। सभी परीक्षार्थियों ने मास्क लगाकर कोविड नियमों का पालन करते हुए परीक्षा दी। परीक्षा केंद्र में केंद्र प्रभारी प्राचार्य डॉ. केएस कुशवाहा व कृषि विश्वविद्यालय की टीम मौजूद रही।
परास्नातक, पीएचडी और एमबीए की परीक्षा आज
उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा-2022 (यूपीकैटेट) की परास्नातक स्तर व पीएचडी विषयों की परीक्षा 17 जून को सुबह 9 से 12 बजे और एमबीए की परीक्षा दोपहर 3 से 5 बजे तक होगी। यह जानकारी कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. एसके सिंह ने दी।