{"_id":"57fd2c324f1c1b266c28e049","slug":"the-dumper-boy-thrashed-the-villagers-put-the-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक को डंपर ने रौंदा, ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालक को डंपर ने रौंदा, ग्रामीणों ने लगाया जाम
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Tue, 11 Oct 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
डंपर की टक्कर से बालक की मौत के बाद सड़क पर जाम लगाए ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरवाजे पर खेल रहे 9 वर्षीय बालक को तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया। पैर और सिर कुचलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उत्तेजित ग्रामीणों ने घटना स्थल पर शव रखकर बांदा-बहराइच स्टेट मार्ग अवरुद्ध कर दिया। जिससे चार घंटे यातायात ठप रहा। पूर्व जिला पंचायत सदस्य द्वारा नगद मदद और सीओ के मदद का आश्वासन दिए जाने के बाद ग्रामीणों ने स्टेट मार्ग बहाल किया।
विज्ञापन
घटना मंगलवार को दशहरा के दिन दोपहर करीब एक बजे हुई। बच्चा का डेरा में पंचू पटेल का पुत्र रवि घर के सामने सड़क पार कर रहा था। इसी बीच कानपुर से बांदा की तरफ जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसे कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहले बच्चे के पैर कुचले थे। चालक ने ट्रक पीछे किया तो सिर भी कुचल गया। यह देख सड़क के दोनों ओर बने मकानाें से बड़ी संख्या में ग्रामीण दौड़ पड़े और ट्रक को घेर लिया। चालक सोनू को दबोच लिया। उत्तेजित ग्रामीणों ने शव के पास ही बांदा-बहराइच स्टेट हाइवे पर बैठ धरना देकर जाम लगा दिया। दोनों ओर से आवागमन ठप हो गया।
विज्ञापन
कुछ ही देर बाद क्षेत्रीय विधायक के भाई और जिला पंचायत पूर्व सदस्य दलपत सिंह तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय सिंह आ गए। दलपत ने मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए 30 हजार रुपये नगद मदद के रूप में दिए। साथ ही लोहिया आवास दिलवाने का आश्वासन दिया। क्षेत्राधिकारी ने भी आवास दिलाने में मदद का भरोसा दिलाया। भाजपा नेता बलराम सिंह कछवाह ने भी मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। इसी के बाद शाम पांच बजे करीब चार घंटे के बाद ग्रामीणों ने जाम खत्म किया।
विज्ञापन
मौके पर आ गई थाना पुलिस ने कानपुर निवासी चालक सोनू को हिरासत में लेकर उसका डंफर अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के पिता ने ढाई साल पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक रवि इकलौता पुत्र था। इस घटना से ग्रामीणों का कहना है कि घर बर्बाद हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि बालू व गिट्टी ढोने वाले ट्रकों की धमाचौकड़ी से एक साल के अंदर मौत की यह तीसरी घटना है। इस रोड से यह बंद करवाया जाना चाहिए।