{"_id":"67534444263c6ab7da004162","slug":"the-driver-died-after-getting-stuck-in-the-rotavator-of-the-tractor-banda-news-c-212-1-sknp1006-119024-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: ट्रैक्टर के रोटावेटर में फंसकर चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: ट्रैक्टर के रोटावेटर में फंसकर चालक की मौत
विज्ञापन
बांदा। ट्रैक्टर से खेत की जोताई रहा चालक झपकी आने से गिर गया। रोटावेटर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। हादसा रात में हुआ, लेकिन परिजनों को जानकारी सुबह हुई।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के सोनहुली गांव निवासी विकास पटेल (30) गुरुवार की रात पड़ोसी मुन्ना खेंगर का खेत ट्रैक्टर से जोत रहा था। अचानक झपकी आने से वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। रोटावेटर की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। रात के समय हादसा होने से किसी को जानकारी नहीं हो सकी। सुबह परिजन खेत पहुंचे तो उसका रोटावेटर में फंसा हुआ शव मिला।
पड़ोसी धीरेंद्र ने बताया कि विकास के पास ट्रैक्टर था, जिसे वह चलाता था। दो भाइयों में छोटा और अविवाहित था। पिता इंद्रजीत पटेल खेती किसानी करते हैं। उनके पास 18 बीघा जमीन है। बबेरू कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि रोटावेटर में फंसकर मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।