फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The district has ten women honored

जिले की दस महिलाओं को मिला सम्मान

Fri, 16 Sep 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Fri, 16 Sep 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
The district has ten women honored
सम्मेलन का उद्घाटन करते अ‌‌‌त‌ि‌थ‌ि। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। महिलाओं के लिए अक्सर पुरुष ही समस्याएं और मुसीबत बनते हैं। तो फिर क्यों न महिलाओं की तरह पुरुषों को जागृत करने के अभियान चलें। यह कहना भी गलत है कि महिला अबला हैं। वह सबला थीं और आज भी हैं। उनमें देवियां भी पैदा हुई हैं। यह कहना है चित्रकूटधाम मंडल के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) ज्ञानेश्वर तिवारी का। इस मौके पर जिले की दस महिलाओं को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


शुक्रवार को यहां आर्य कन्या इंटर कालेज सभागार में ‘अमर उजाला’ और प्रदेश सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में चलाए जा रहे ‘नारी जागृति अभियान’ के तहत आयोजित सेमिनार में भारी तादाद में महिलाएं और कालेजों की छात्राएं शामिल हुईं। डीआईजी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं। 1090 योजना, पावर एंजिल सहित कई प्रभावशाली योजनाएं चल रही हैं। महिलाओं की समस्याओं का निर्धारण हो रहा है। ऑनलाइन भी शिकायतें लेकर उन पर निचले स्तर से ऊपर तक मानीटरिंग की जा रही है।
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल अपर आयुक्त उमाकांत त्रिपाठी ने महिलाओं के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं आदि का ब्योरा बताया।  मंडल के उप निदेशक और सूचना एसएन त्रिपाठी ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आई हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक हिफजुर्रहमान ने छात्राओं के लिए प्रदेश सरकार द्वारा उठाए गए कदम और लागू की गई योजनाआें से अवगत कराया। पुलिस उपाधीक्षक (नगर) रमेश कुमार मिश्रा ने पुलिस द्वारा महिलाआें की सुरक्षा और सम्मान के लिए लागू की गई योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। भरोसा दिलाया कि पुलिस उनकी सुरक्षा को हमेशा अग्रसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेमिनार में विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय सेवाएं करने वालीं 10 महिलाओं को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। इनमें आर्य कन्या इंटर कालेज प्रबंधक शमीम बानो भी शामिल थीं। ‘अमर उजाला’ द्वारा हर साल आयोजित किए जाने वाले रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाली महिलाओं को भी प्रमाणपत्र और तोहफा देकर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ चिकित्सक और चिराग फाउंडेशन अध्यक्ष डॉ. शबाना रफीक (एमडी) ने कन्या के लिए लिखी भावपूर्ण कविता सुनाई। कई वर्ष पूर्व विधायक के घर में दरिंदगी का शिकार होने के बाद देश-विदेशों तक बहादुरी की शोहरत पाई शीलू निषाद, महिला हार्पर क्लब की सीमा सिंह, अंतर्राष्ट्रीय शूटर आराधना शर्मा, महिला कालेज प्राचार्य डॉ. प्रभा श्रीवास्तव, प्रवक्ता डॉ. लक्ष्मी किशोर त्रिपाठी ने भी संबोधित किया।  सेमिनार की शुरुआत सरस्वती चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलन और प्रतिमा पर माला पहनाकर हुई। संचालन शिक्षक और भजन गायक सुनील कुमार सनी ने किया।  बाल गायिका अंजली के द्वारा गाए गए राष्ट्रगान के साथ समापन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed