{"_id":"61228dc38ebc3e79dd285ab1","slug":"the-death-of-the-conductor-who-fell-from-the-speeding-bus-banda-news-knp647641476","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार बस से गिरे कंडक्टर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार बस से गिरे कंडक्टर की मौत
विज्ञापन
बांदा/बबेरू। प्राइवेट बस से गिरकर परिचालक की मौत हो गई। उधर, लोडर की टक्कर से ई-रिक्शा में सवार तीन लोग घायल हो गए।
तिंदवारी थाना क्षेत्र के भुजरख गांव निवासी भगवती शरण का बेटा चंद्रभवन उर्फ संतू (35) प्राइवेट बस में परिचालक था। रविवार को दोपहर तिंदवारी से सवारी लेकर बबेरू जा रहा था। बबेरू क्षेत्र के हरदौली गांव के पास चलती बस से नीचे गिर गया और पिछले पहिये की चपेट में आ गया, जिससे मौत हो गई।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर, अन्य घटना में शनिवार की रात गिरवां थाना क्षेत्र के मुरवां गांव के नजदीक तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से ई-रिक्शा सवार सुरेंद्र, राजकरन और अर्जुन गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये सभी तिंदवारा गांव के हैं। नरैनी से तिंदवारा गांव लौट रहे थे।