फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The daughter along with her lover had strangled her mother to death

Banda News: बेटी ने प्रेमी संग की थी मां की गला दबाकर हत्या

Tue, 06 Aug 2024 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
The daughter along with her lover had strangled her mother to death
बांदा। बेटी ने प्रेमी के संग मिलकर मां की सोते समय गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस को भ्रमित करने के लिए उसने शव को गांव के बाहर तालाब में फेंक दिया था। मां अपनी बेटी के प्रेम प्रसंग में रोड़ा बन रही थी। इसलिए उसने योजनाबद्ध तरीके से मां को ही ठिकाने लगा दिया था।
विज्ञापन

इस पूरे प्रकरण का सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में खुलासा करते हुए एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र व सीओ गवेंद्र पाल गौतम ने बताया कि 30 जुलाई को अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के चक्की पुरवा अंश बल्लान गांव निवासी रजुलिया उर्फ रजनिया का शव तालाब में पड़ा पाया गया था। इस संबंध में मृतका के पति फूलचंद्र ने अतर्रा कोतवाली में अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया कि रजुलिया की पुत्री नीतू वर्मा का गांव के ही युवक अतुल आरख से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी रजुलिया को हो गई थी। उन्होंने नीतू को डांटा फटकारा था। इस पर पुत्री नीतू ने अपने प्रेमी अतुल व उसके साथी ददुआ के साथ मिलकर मां की हत्या की योजना बनाई और तीनों ने मिलकर सोते समय रजुलिया की गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को भ्रमित करने के लिए शव को तालाब में ले जाकर फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी बेटी व उसके प्रेमी को अतर्रा के शांतिधाम स्कूल के पास से गिरफ्तार किया है। साथी ददुआ की तलाश की जा रही है। इस खुलासे में कोतवाली प्रभारी कुलदीप तिवारी, एसओजी प्रभारी अनिल कुमार साहू, एसआई दीपक कुमार सैनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed