फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The crumbling road is becoming deadly

उखड़ी सड़क बन रही जानलेवा

Mon, 23 Aug 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
The crumbling road is becoming deadly
बांदा। शहर के रब्बानी नगर (पल्हरी रोड) की सड़क नहीं बन रही। सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे और कीचड़ जानलेवा बने हैं। कई बच्चे और वृद्ध इस मार्ग से गुजरते समय गिरकर घायल हो चुके हैं। मोहल्लेवासियों ने सोमवार को पालिकाध्यक्ष समेत ईओ को अर्जी देकर सड़क मार्ग बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन

बताया कि रब्बानी नगर में आरसीसी का ठेका डेढ़ महीने पूर्व पास हो चुका है। ठेकेदार ने जून माह में कच्ची बनी रोड को जीसीबी से खुदवा दिया था। उसके बाद से आज तक कोई काम नहीं कराया गया। मार्ग से ट्रैक्टर, लोडर आदि निकलने से रोड में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए, जिससे रिक्शा आदि पलट जाते हैं।
विज्ञापन

कई बच्चे, महिला और वृद्ध घायल हो चुके हैं। राजा कुशवाहा, सीमा कुशवाहा, महेंद्र सिंह, नमो कुशवाहा, ऐमन, चंदू, शबिस्ता, रफीक मोहम्मद, बुशरा, फरीदा, इमरान अहमद, साजिद अली, शाकिर अली, रियाज खां, फुजैल अहमद, नासिर अली, अनवर, इमरान खां, अमन धुरिया, प्रताप सिंह, राजू, अनीसा खातून आदि ने कहा कि अगर सुनवाई नहीं हुई तो वह सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed