फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The coldest season Monday

सीजन का सबसे ठंडा सोमवार

Tue, 27 Dec 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 27 Dec 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
The coldest season Monday
डीएम कक्ष के सामने कचरा जलाकर तापती फरियादी महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
इस सीजन का सबसे ठंडा दिन सोमवार रहा। हवाओं ने अचानक दिशा बदली तो चित्रकूटधाम मंडल जबरदस्त ठंड की चपेट में आ गया। सुबह से घने कोहरे और ठंडी हवाओं ने पारा पांच डिग्री नीचे ला दिया। 18.5 डिग्री तापमान इस सीजन का सबसे कम तापमान रहा।
विज्ञापन


रविवार को शाम से ही हवा ने अपना रुख बदल दिया। उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने जबरदस्त ठंड का एहसास कराया। शीत लहर से जनजीवन ठिठुर उठा। दिन भर सूर्य के दर्शन नहीं हुए। सरकारी दफ्तरों में हीटर और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के बाहर अलाव जलाकर लोगों ने दिन काटा।
विज्ञापन


केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक सोमवार को अधिकतम पारा 18.5 और न्यूनतम 8.5 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन-तीन डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ों में बर्फ पड़ रही है। उत्तर-पश्चिम की हवाएं वहीं से होकर आ रही हैं। ऐसे में मैदानी क्षेत्र में गलन जोर पकड़ रही है। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। सुबह नमी 100 फीसदी और दोपहर में 78 फीसदी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed