फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The child scorching high tension line

हाईटेंशन लाइन से बच्चा झुलसा

Sat, 09 Jul 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 09 Jul 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
The child scorching high tension line
bijli

बांदा। एचटी लाइन के झूलते तारों की चपेट में आकर बच्चा झुलस गया। बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाकर परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा किया। डीएम को अर्जी देकर एचटी लाइन हटवाने की मांग की। दूसरी घटना में पंखे में उतरे करंट से युवती झुलस गई।

विज्ञापन


कोतवाली नगर के झील का पुरवा निवासी अब्दुल कादिर का पुत्र अयाज उर्फ कल्लू (6) शुक्रवार की शाम छत पर खेल रहा था। नजदीक ही झूल रही एचटी लाइन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने बेहोश अयाज को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। उधर, घटना से खफा परिजनों और ग्रामीणों ने पावर कारपोरेशन के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा किया। डीएम को अर्जी देकर हाईटेंशन लाइन हटवाने की मांग की।
विज्ञापन


झुलसे बच्चे की चाची साबरा बानो ने बताया कि मोहल्ले के दो व्यक्तियों की जान इस लाइन के करंट से जा चुकी है। झुलसे बच्चे के पिता अब्दुल कादिर, वेद प्रकाश, अनिरुद्ध सिंह, राजेश, संजय, दिनेश ने बताया कि तार ढीले होने की शिकायत बिजली विभाग के अधिकारियों से कई बार की गई लेकिन अभी तक सुध नहीं ली। जल्द सुधार नहीं करवाया गया तो और बड़े हादसे हो सकते हैं। एक अन्य घटना में देहात कोतवाली क्षेत्र के अरबई गांव की पार्वती (35) पत्नी कैलाश शुक्रवार की रात पंखे में करंट उतरने से झुलस गई। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed