फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The chairperson and members of the Backward Classes Commission will arrive today.

Banda News: आज आएंगे पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष व सदस्य

Sat, 24 Oct 2026 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 24 Oct 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
The chairperson and members of the Backward Classes Commission will arrive today.
बांदा। उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष और सदस्य रविवार को बांदा आएंगे।
विज्ञापन

आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम औतार सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय दल जिलाधिकारी की ओर से प्रस्तुत आंकड़ों पर चर्चा करेगा। आयोग के सदस्य सुबह 10 से 10:30 बजे तक जिलाधिकारी से चर्चा करेंगे। सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक अन्य पिछड़ा वर्गों की सामाजिक-आर्थिक और राजनीतिक स्थिति पर बैठक होगी।

दोपहर एक से शाम 4:30 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। शाम 4:30 बजे आयोग का दल चित्रकूट के लिए रवाना होगा, जहां रात्रि विश्राम निर्धारित है।
आयोग में अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम औतार सिंह के अलावा सेवानिवृत्त जिला जज बृजेश कुमार, सेवानिवृत्त अपर जिला जज संतोष कुमार विश्वकर्मा, सेवानिवृत्त आईएएस डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया और सेवानिवृत्त आईएएस एसपी सिंह सदस्य शामिल हैं। आयोग का 24 से 27 अक्तूबर तक हमीरपुर, बांदा, महोबा और चित्रकूट का भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed