फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The car overturned after trampling the shepherd

बांदा: चरवाहे को रौंदते निकली कार पलटी

Mon, 13 Feb 2023 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 13 Feb 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
The car overturned after trampling the shepherd
राजापुर (चित्रकूट)। भेड़ों को बचाने में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर चरवाहे को रौंदती हुई खाई में जाकर पलट गई। इससे कार सवार लोग भी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया। चरवाहे की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पहाड़ी थाना क्षेत्र के ओरा गांव निवासी दो भाई गेंदेलाल पाल व रामराज पाल रविवार की शाम राजापुर थाना क्षेत्र के शिवरहा बाबा तालाब के पास भेड़ें चरा रहे थे। अचानक सरधुआ की ओर से तेज रफ्तार कार आई। कार भेड़ों को बचाने के प्रयास में रामराज (22) को रौंदते हुए निकली और कुछ दूरी पर जाकर खाई में पलट गई। इससे वाहन सवार छिलोहर बांदा निवासी संतोष, मधु पत्नी संतोष और चालक संजय को चोटें आई हैं। घटना की सूचना पर उपनिरीक्षक रामवीर सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचे। घायल रामराज पाल ने जिला अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। वह पांच भाइयों में सबसे छोटा था। दो पुत्रियां, पत्नी रानी, मां रंची देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज रफ्तार ट्रक ने बढ़ई को रौंदा

संवाद न्यूज एजेंसी

चित्रकूट। शहर के कलक्ट्रेट मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने किनारे मौजूद बढ़ई को रौंद दिया। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला, स्थानीय लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

शहर के शत्रुघ्नपुरी निवासी कैलाश सोनी (45) कलक्ट्रेट मार्ग पर फर्नीचर की दुकान में बढ़ई का काम करता था। शनिवार की शाम को काम खत्म होने के बाद वह पैदल घर जाने के लिए दुकान से निकला। जैसे ही वह सड़क किनारे पहुंचा तो तेज रफ्तार से आए ट्रक ने उसे रौंद दिया। आनन फानन उसे जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद डाक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर किया। रा्िते में उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। रविवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया।

पलटे ई रिक्शा में दबे छात्र की मौत

फोटो नंबर- 8-



संवाद न्यूज एजेंसी

भरतकूप (चित्रकूट)। खेल खेल में ई रिक्शा लेकर निकला छात्र ई रिक्शा पलटने से इसमें दब गया। इससे उसकी मौत हो गई। ई रिक्शा में सवार एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हुआ। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

थाना क्षेत्र के रसिन गांव पूरन का पुरवा निवासी श्रीराम ने बताया कि उसका 13 साल का पुत्र कक्षा सात का छात्र राहुल रविवार की सुबह घर के पास खडे़ एक ई रिक्शा पर बैठा था। खेल खेल में उसमें लगी चाभी से लॉक खोलकर उसे चलाने लगा। इसी बीच रास्ते में गांव का वृद्ध जवहिरा भी बैठ गया। उसने पुत्र को रोकने का प्रयास किया लेकिन वह काफी आगे बढ़ गया। इसी बीच रास्ते में अचानक ई रिक्शा पलट गया। इसमें पुत्र दब गया। पुत्र व जवाहिरा को जिला अस्पताल लाया गया लेकिन राहुल की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक दो भाइयों में बडा था। उसके पिता किसान हैं।




इनसेट

सड़क दुर्घटना में घायल की मौत

चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के बेड़ीपुलिया कपसेठी के बीच नौ फरवरी को सड़क दुर्घटना में घायल युवक की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। कल्याणपुर फतेहगंज जिला बांदा निवासी शंभू प्रसाद ने बताया कि उसका बेटा छोटा उर्फ भवानीदीन नौ फरवरी को बाइक से निमंत्रण पर कर्वी आ रहा था। अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया था। तब से उसका इलाज चल रहा था। रविवार को मौत होने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed